Jio Phone से टेलीकॉम कंपनियों को होगा नुकसानः वोडाफोन

देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन का मानना है कि ​रिलायंस जियो के प्रस्तावित जियोफोन से कंपनियों का कारोबार और घटेगा जो कि पहले ही दबाव में चल रही हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अगस्त 2017 10:38 IST
देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन का मानना है कि ​रिलायंस जियो के प्रस्तावित जियो फोन से कंपनियों का कारोबार और घटेगा जो कि पहले ही दबाव में चल रही हैं। इसके साथ ही वोडाफोन ने सरकार द्वारा लगाई विभिन्न लेवी में कमी की मांग की है ताकि इस क्षेत्र को कुछ राहत मिले।

कंपनी ने इस बारे में दूरसंचार विभाग को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि नयी कंपनी ने अपने सेवाओं को आक्रामक ढंग से कम कीमत वाला रखा है जिसमें प्रभावी शून्य कीमत वाले फीचर फोन की पेशकश शामिल है।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि इससे मौजूदा कंपनियों का कारोबार और कम होने का अनुमान है। यह पत्र दूरसंचार आयोग की सदस्य वित्त अनुराधा मित्रा को भेजा गया है।

जियोफोन के शुरुआती बैच को मंगलवार यानी 15 अगस्त को उपलब्ध करा दिया गया है। अफसोस कि यह इस 4जी फीचर फोन का बीटा ट्रायल है। यानी आम ग्राहक के लिए यह फोन उपलब्ध नहीं है। गौरतलब है कि इस हैंडसेट को रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में पेश किया गया था। बता दें कि रिलायंस जियो की ओर से अभी चुनिंदा यूज़र को जियो फोन दिया गया है। सितंबर में आम ग्राहकों के लिए पेश किए जाने से पहले जियो के कमर्चारियों को इसकी बीटा टेस्टिंग करनी है। जियो फोन के बीटा ट्रायल का मकसद आम ग्राहकों को फोन बेचने से पहले इसकी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर कमियों की पहचान करना और उन्हें दूर करना है।
Advertisement

JioPhone की आधिकारिक बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी। लेकिन दिल्ली-एनसीआर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर ने इस हैंडसेट का प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि आप देश के लाखों लोग से पहले जियोफोन को बुक करने का मौका पा सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, JioPhone, Mobile, Telecom, India, Vodafone, DoT

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.