Jio Phone Data Plans: जियो ने लॉन्च किए 5 डाटा प्लान, कीमत 22 रुपये से शुरू, मिलेगा 2 जीबी तक डाटा

कुछ प्लान में हाई-स्पीड डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है, तो कुछ में टोटल डाटा बेनेफिट मिलता है। इन प्लान्स की कीमत 22 रुपये, 52 रुपये, 72 रुपये, 102 रुपये और 152 रुपये है

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 मार्च 2021 14:16 IST
ख़ास बातें
  • 52 रुपये के डाटा पैक में मिलता है 6 जीबी डाटा
  • 152 रुपये के पैक में प्रतिदिन मिलगा 2GB हाई-स्पीड डेटा
  • सभी पांचों प्लान्स की वैधता 28 दिनों तक की है

72 रुपये के जियो फोन डाटा पैक में डेली मिलेगा 0.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा

Reliance Jio ने भारत में अपने Jio Phone यूज़र्स के लिए पांच नए डाटा प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान की कीमत 22 रुपये से शुरू होकर 152 रुपये तक जाती है। इन सभी प्लान्स की वैधता 28 दिन तक की है। कुछ प्लान में हाई-स्पीड डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है, तो कुछ में टोटल डाटा बेनेफिट मिलता है। इन प्लान्स की कीमत 22 रुपये, 52 रुपये, 72 रुपये, 102 रुपये और 152 रुपये है। यह डाटा प्लान एक्सक्यूसिवली जियो फोन यूज़र्स के लिए ही पेश किए गए हैं।

नए Jio Phone डाटा प्लान्स को कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर लाइव कर दिया गया है। जैसे कि हमने बताया यह प्लान केवल डाटा बेनेफिट ही प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए 22 रुपये के डाटा प्लान में जियो आपको 2 जीबी 4G हाई-स्पीड डेटा प्रदान करेगा, जिसकी वैधता 28 दिन तक की है। FUP खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इस डाटा प्लान में Jio suite का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है, जिसमें JioNews, Jio Security, JioCinema और JioTV जैसी ऐप्स शामिल हैं। इसी तरह बाकि सभी प्लान्स में डाटा बेनेफिट्स ही शामिल है। वॉयस और एसएमएस बेनेफिट प्राप्त करने के लिए यूज़र को अतिरिक्त रीचार्ज पैक का सहारा लेना पड़ेगा।
Advertisement

इन सभी नए प्लान्स की जाननकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा दी गई है। 22 रुपये के बाद 52 रुपये के डाटा पैक में ग्राहकों को 6 जीबी 4जी हाई-स्पीड में डेटा प्राप्त होता है, जिसकी वैधता भी 28 दिन की ही है। डाटा सीमा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जियो ऐप का वहीं सब्सक्रिप्शन इस प्लान में भी मुफ्त मिलेगा, जो कि 22 रुपये के प्लान में मिल रहा है।

72 रुपये के जियो फोन डाटा पैक में डेली 0.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा 28 दिन तक की वैधता के साथ मिलता है। इसका मतलब यह है कि इस पैक में आपको कुल मिलाकर 14 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्राप्त होता है। FUP लिमिट खत्म हो जाने के बाद डाटा स्पीड घटकर बाकि पैक्स की तरह 64Kbps रह जाती है। इस पैक में भी आपको जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
Advertisement

जियो 102 रुपये और 152 रुपये का भी डाटा पैक लेकर आया है, जिसमें प्रतिदिन 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलता है। जबकि 152 रुपये वाले पैक में डेली 2 जीबी डाटा मिलता है। 102 रुपये वाले पैक में कुल मिलाकर 28 जीबी 4जी डाटा उपलब्ध कराया जाता है, जबकि 152 रुपये वाले पैक में जियो फोन यूज़र्स को कुल मिलाकर 56 जीबी 4जी डाटा मिलता है। दोनों ही पैक की वैधता 28 दिनों तक की ही है। डेटा कैप खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इन डाटा प्लान्स में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Phone, Jio Phone Data Plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  5. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  9. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  10. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.