Jio Phone के नए और पुराने प्रीपेड प्लान में कौन सा है आपके लिए बेस्ट? जानें

Jio Phone Recharge Plan: हम आज इस लेख में नए जियो फोन प्रीपेड प्लान की तुलना Jio Phone के मौजूदा पुराने प्रीपेड प्लान से करेंगे। जानें कौन सा है आपके लिए बेस्ट।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2019 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Jio Phone Prepaid Plans के बारे में जानें
  • Jio ने 185 रुपये का सबसे महंगा जियो फोन प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है
  • अब जियो से गैर जियो नंबर पर कॉल करना अब मुफ्त नहीं है

Jio Phone Prepaid Plans: जियो फोन के नए और पुराने प्रीपेड प्लान में कौन सा है आपके लिए बेस्ट? जानें

Jio Phone Plans: जियो फोन यूजर्स के लिए भी हाल ही में All-in-One Recharge Plans लॉन्च किए गए हैं। Jio Phone के लिए उतारे गए ऑल-इन-वन रीचार्ज प्लान नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट्स, डेटा और एसएमएस बेनिफिट के साथ आ रहे हैं। जियो फोन के लिए जारी नए प्लान के चार विकल्प हैं, 75 रुपये, 125 रुपये, 155 रुपये और 185 रुपये। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये प्लान मौजूदा Jio Phone Prepaid Plans के साथ ही उपलब्ध हैं। हम आज इस लेख में नए जियो फोन प्रीपेड प्लान की तुलना Jio Phone के मौजूदा पुराने प्रीपेड प्लान से करेंगे।
 

Jio Phone 75 रुपये वाला प्लान vs 49 रुपये वाला प्लान

सबसे पहले आइए बात करते हैं हाल ही में जियो फोन के लिए लॉन्च हुए 75 रुपये वाले ऑल-इन-वन प्लान के बारे में। इस प्लान के साथ यूजर्स को प्रतिदिन 0.1 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 28 दिनों की वैधता के साथ 500 नॉन-जियो मिनट्स दिए जाएंगे। इसके अलावा अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग और 50 एसएमएस भी शामिल हैं।
Advertisement

वहीं, दूसरी तरफ 49 रुपये वाले Jio Phone Recharge Plan में 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉलिंग बेनिफिट के साथ 50 एसएमएस दिए जाते हैं। इस प्लान में नॉन-जियो नंबर पर कॉल के लिए मिनट्स नहीं मिलेंगे। इसका मतलब आपको अलग से मौजूद इंटरकनेक्ट यूसेज़ चार्ज (IUC) टॉप-अप वाउचर खरीदना होगा। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है।
 
जियो फोन प्लान प्लान बेनिफिट्स वैधता (दिनों में)
जियो फोन का 75 रुपये वाला प्लान 500 नॉन-जियो मिनट्स, हर रोज 0.1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉल, 50 एसएमएस 28
जियो फोन का 49 रुपये वाला प्लान 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉल, 50 एसएमएस 28
 

Jio Phone 125 रुपये वाला प्लान vs 99 रुपये वाला प्लान

अब बात करते हैं 125 रुपये वाले नए जियो फोन रीचार्ज प्लान के बारे में। इस प्लान के साथ यूजर्स को प्रतिदिन 0. 5 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 28 दिनों की वैधता के साथ 500 नॉन-जियो मिनट्स दिए जाएंगे। इसके अलावा अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस भी शामिल हैं।
Advertisement

दूसरी तरफ, 99 रुपये वाले जियो फोन प्रीपेड प्लान के साथ 0.5 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉलिंग बेनिफिट के साथ 30 एसएमएस दिए जाते हैं। इस प्लान में नए प्लान की तरह नॉन-जियो नंबर पर कॉल के लिए 500 मिनट्स नहीं मिलेंगे।
 
जियो फोन प्लान प्लान बेनिफिट्स वैधता (दिनों में)
जियो फोन का 125 रुपये वाला प्लान 500 नॉन-जियो मिनट्स, प्रतिदिन 0.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉल, 300 एसएमएस 28
जियो फोन का 99 रुपये वाला प्लान हर रोज 0.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉल, 300 एसएमएस 28
 

Jio Phone 155 रुपये वाला प्लान vs 153 रुपये वाला प्लान

अब बात 155 रुपये वाले Jio Phone Plan के बारे में। इस प्लान के साथ यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 28 दिनों की वैधता के साथ 500 नॉन-जियो मिनट्स दिए जाएंगे। इसके अलावा अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी शामिल हैं।
Advertisement

दूसरी तरफ, 153 रुपये वाले जियो फोन प्रीपेड प्लान के साथ हर दिन 1.5 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉलिंग बेनिफिट के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इस प्लान में नए प्लान की तरह नॉन-जियो नंबर पर कॉल के लिए मिनट्स नहीं मिलेंगे।
 
जियो फोन प्लान प्लान बेनिफिट्स वैधता (दिनों में)
जियो फोन का 155 रुपये वाला प्लान 500 नॉन-जियो मिनट्स, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस 28
जियो फोन का 153 रुपये वाला प्लान 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदिन 28
 

Jio Phone Rs. 185 Plan

रिलायंस जियो ने जियो फोन यूज़र्स के लिए एक नया 185 रुपये वाला प्लान भी उतारा है। इस प्लान के साथ हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, 500 नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट्स, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
Advertisement

दूसरी तरफ, कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में 297 रुपये वाला Jio Phone Prepaid Plan भी शामिल है जो प्रतिदिन 0.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉलिंग की सुविधा देता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 300 एसएमएस भी दिए जाते हैं।  

594 रुपये वाले जियो फोन प्रीपेड प्लान के साथ भी हर रोज 0.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइन कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 168 दिनों की है। इस प्लान में भी 28 दिनों की वैधता के साथ 300 एसएमएस मिलते हैं। गौर करने वाली बात यह कि अन्य मौजूदा जियो फोन प्लान की तरह 297 रुपये और 594 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट्स नहीं मिलते हैं।
Advertisement
 

Jio Phone के पुराने प्लान के साथ लेने होंगे ये IUC टॉप-अप वाउचर

जियो फोन के सभी मौजूदा प्लान के साथ यूज़र्स को अन्य किसी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए मिनट्स नहीं मिलते, ऐसे में आपको अलग से आईयूसी टॉप-अप वाउचर लेना होगा। बता दें कि 10 रुपये वाले आईयूसी टॉप-अप वाउचर के साथ नॉन-जियो कॉल के लिए 123 मिनट्स और 1 जीबी डेटा।

20 रुपये वाले आईयूसी टॉप-अप वाउचर के साथ 249 नॉन-जियो कॉलिंग मिनट्स और 2 जीबी डेटा, 50 रुपये वाले आईयूसी टॉप-अप वाउचर के साथ 656 नॉन-जियो कॉलिंग मिनट्स और 5 जीबी डेटा तो वहीं 100 रुपये वाले वाउचर के साथ 1362 मिनट्स और 10 जीबी डेटा दिया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.