Reliance Jio के 'मुफ्त' Jio Phone के जवाब में Airtel ने बनाया यह प्लान

पिछले हफ्ते अपनी लॉन्चिंग के समय जियो फोन देश में सबसे ज़्यादा सुर्खियों में छाया रहा। इसके फ़ीचर और जीरो रुपये कीमत ने ना केवल फोन निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है, बल्कि टेलीकॉम ऑपरेटर भी अब इस बात पर आंख लगाए बैठे हैं कि किस तरह जियो और इसके मुफ्त मिलने वाले प्रोडक्ट इंडस्ट्री को प्रभावित करते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जुलाई 2017 13:38 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल की योजना भविष्य में फ़ीचर फोन के लिए बंडल ऑफर देने की है
  • इसके लिए, एयरटेल फ़ीचर फोन निर्माताओं के साथ साझेदारी करेगी
  • जियो फोन अगस्त से बाज़ार में बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध होगा
पिछले हफ्ते अपने लॉन्च के समय जियो फोन देश में सबसे ज़्यादा सुर्खियों में छाया रहा। इसके फ़ीचर और जीरो रुपये कीमत ने ना केवल फोन निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है, बल्कि टेलीकॉम ऑपरेटर भी अब इस बात पर आंख लगाए बैठे हैं कि किस तरह जियो और इसके मुफ्त मिलने वाले प्रोडक्ट इंडस्ट्री को प्रभावित करते हैं। जियो फोन के साथ, मुकेश अंबानी की कंपनी जियो की नज़र उन यूज़र पर है, जो अभी तक पिछले साल शुरू हुई जियो की 4जी क्रांति का हिस्सा नहीं बने हैं। अब प्रतिद्वंदी कंपनी एयरटेल के पास इस हैंडसेट का मुकाबला करने की योजना है और कंपनी को इसके जरिए बाज़ार पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

4जी फ़ीचर के साथ एयरटेल के बंडल ऑफर की योजना
निवेशकों की बैठक में 2016 की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करने के बाद, एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल वित्तल ने कहा कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर को फोन बनाने और इसकी इनवेंटरी बनाने में कोई रुचि नहीं है। इसकी जगह, कंपनी 4जी फ़ीचर फोन बनाने वाली कंपनियों के साथ साझेदारी करेगी और डिवाइस के लिए बंडल प्लान ऑफर करेगी। एयरटेल ने मार्च 2018 से अपनी 4जी वीओएलीई सेवा लॉन्च करने की योजना का भी ऐलान किया। अभी भारत में सिर्फ रिलायंस जियो ही 4जी वीओएलटीई नेटवर्क उपलब्ध कराती है। एयरटेल ने अभी पहले ही चुनिंदा स्मार्फोन के लिए बंडल ऑफर दिए हैं। और नई नीति मौज़ूदा का विस्तार ही है।

लावा अभी इकलौती स्मार्टफोन कंपनी है जिसके पास बाज़ार में 4जी फ़ीचर फोन है (जियो फोन 15 अगस्त से बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध होगा)। लेकिन माइक्रोमैक्स, इंटेक्स और कार्बन भी जल्द ही इस लिस्ट में शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा कई दूसरे छोटे ब्रांड भी हैं जो इस तरह के हैंडसेट बनाने की शुरुआत कर सकती हैं।
Advertisement

जियो फोन
जियो को उम्मीद है कि कंपनी एक साल के अंदर 10 करोड़ जियो फोन यूनिट बेच लेगी। लेकिन ये डिवाइस सिर्फ कंपनी के नेटेवर्क पर ही चलेंगे। जियो फोन के साथ कंपनी के बंडर ऑफर के अलावा इस फोन में पहले से कंपनी के ऐप भी इंस्टॉल आते हैं। हालांकि, अभी बाज़ार में मौज़ूद अधिकतर फ़ीचर फोन डुअल सिम हैं लेकिन 4जी फ़ीचर फोन में एक सिम स्लॉट के लिए ही सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले सभी फ़ीचर फोन 4जी वीओएलटीई नेटवर्क पर चलेंगे जैसे कि जियो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Airtel, 4g feature phone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.