Jio Phone में सिर्फ एक ही सिम काम करेगा

Jio Phone को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था। लेकिन उस वक्त पर इस हैंडसेट के हार्डवेयर के बारे में सारी जानकारियां नहीं उपलब्ध थीं। अब कंपनी के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को बताया है कि जियो फोन में एक सिम के लिए ही सपोर्ट होगा।

Jio Phone में सिर्फ एक ही सिम काम करेगा
ख़ास बातें
  • Jio Phone को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था
  • कंपनी के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को यह जानकारी दी
  • इस फीचर फोन का बीटा ट्रायल 15 अगस्त से शुरू होगा
विज्ञापन
Jio Phone को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया था। लेकिन उस वक्त पर इस हैंडसेट के हार्डवेयर के बारे में सारी जानकारियां नहीं उपलब्ध थीं। अब Jio के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को बताया है कि Jio Phone में एक सिम के लिए ही सपोर्ट होगा। बता दें कि इस फीचर फोन का बीटा ट्रायल 15 अगस्त से शुरू होगा। हालांकि, आम यूज़र के लिए इसे सितंबर महीने में उपलब्ध कराया जाएगा। याद रहे कि आम ग्राहक Jio Phone की बुकिंग 24 अगस्त से करा सकेंगे।

जियो फोन सिर्फ 4जी पर काम करने वाला हैंडसेट है। इसमें फोन कॉल वॉयस ओवर एलटीई तकनीक के ज़रिए होते हैं। आपको तो पता ही है कि भारत में रिलायंस जियो की अकेली ऐसी कंपनी है जो 4जी वीओएलटीई नेटवर्क देती है। इसका मतलब है कि सिर्फ इस कंपनी के सिम कार्ड ही फोन पर काम करेंगे, यानी जियो फोन पर एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और बीएसएनएल के सिम इस्तेमाल करने के बारे में भूल जाइए। वैसे, एयरटेल ने जानकारी दी है कि वह जल्द ही वॉयस ओवर एलटीई सेवा की शुरुआत करेगी। लेकिन जियो फोन में सिम लॉक होना तय है।

पहचान सावर्जनिक नहीं करने की स्थिति में जियो के एक प्रतिनिधि ने हमें बताया कि रिलायंस भविष्य में जियो फोन का डुअल सिम वेरिएंट लॉन्च करने की योजना रखती है।

वैसे, अभी तक डिवाइस को मार्केट में नहीं उतारा गया है। ऐसे में हमें इसमें मौज़ूद हार्डवेयर के बारे में कुछ भी नहीं पता है। हालांकि, इस फोन को लॉन्च किए जाने के बाद क्वालकॉम और स्प्रेडट्रम ने निजी तौर पर ऐलान किया था कि उनके चिप का इस्तेमाल जियो ब्रांड के पहले फोन में हुआ है।


जियो फोन के फ़ीचर

बता दें कि, जियोफोन में एक 2.4 इंच क्यूवीजीए स्क्रीन, न्यूमेरिक कीपैड, 4 नेविगेशन बटन, माइक्रोएसडी स्लॉट, रियर कैमरा, टॉर्च लाइट, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ और 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। फोन में 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 512 एमबी रैम है। इस फोन में 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा व वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन वॉयस कमांड भी सपोर्ट करता है। इस फोन में रिलायंस जियो के जियो म्यूज़िक, जियो सिनेमा और जियो टीवी जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं। कंपनी ने आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए एनएफसी सपोर्ट और यूपीआई के जरिए टैप-एंड-पे पेमेंट और क्रेडिट व डेबिट कार्ड को लिंक कर पाएंगे।

( Jio Phone के लिए 'बेहद किफ़ायती' प्लान का हुआ ऐलान, जानें )
 

जियो फोन की उपलब्धता और कीमत

जियो फोन के लिए ग्राहक को कोई कीमत नहीं चुकानी होगी यानी फोन की प्रभावी कीमत शून्य होगी। फोन के लिए सिक्योरिटी के तौर पर 1,500 रुपये लिए जाएंगे जो तीन साल बाद ग्राहक को वापस मिल जाएंगे। जियोफोन के लिए बीटा टेस्टिंग 15 अगस्त से शुरू होगी। जबकि माय जियो ऐप और जियो रिटेलर के जरिए यह फोन 24 अगस्त से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। सितंबर से फोन को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। जियो फोन एक टीवी-केबल एक्सेसरी के जरिए किसी भी तरह के टीवी से कनेक्ट किया जा सकेगा। यानी फोन के कंटेट को बड़े स्क्रीन पर देखने की सुविधा भी होगी।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Jio, JioPhone, Reliance Jio, Jio Phone Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »