Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! बिना विज्ञापन चलेंगे वीडियो, इस प्लान में 2 साल तक YouTube Premium सब्सक्रिप्शन फ्री, जानें डिटेल

इसमें 899 रुपये से लेकर 3499 रुपये तक के प्लान शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जनवरी 2025 20:20 IST
ख़ास बातें
  • 2 साल तक YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री
  • JioFiber और AirFiber के पोस्टपेड प्लान्स के साथ फ्री एक्सेस
  • 899 रुपये से लेकर 3499 रुपये तक के प्लान

JioFiber और AirFiber के पोस्टपेड प्लान्स के साथ धांसू ऑफर

Jio यूजर्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है! कंपनी एक बार फिर से धांसू ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने नया प्लान पेश किया है। यह प्लान जियो फाइबर और एयर फाइबर के लिए है जिसमें जियो अपने यूजर्स को YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री देगी। कई बार यू-ट्यूब पर वीडियो देखते समय आपको भी विज्ञापन परेशान करते होंगे। अब  JioFiber और AirFiber के यूजर्स को इससे निजात मिलने वाली है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये नए प्लान्स। 

JioFiber और AirFiber के यूजर्स अब 24 महीने यानी 2 साल तक YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री पा सकते हैं। कंपनी JioFiber और AirFiber के पोस्टपेड प्लान्स के साथ यह सब्सक्रिप्शन फ्री (via) दे रही है। जिससे कि यूजर्स YouTube वीडियो बिना किसी विज्ञापन की बाधा के देख सकते हैं। जैसा कि आप भी जानते होंगे कि जैसे ही यूजर्स YouTube के किसी वीडियो पर क्लिक करते हैं तो उन्हें सबसे पहले 15 से 20 सकेंड का एक विज्ञापन दिखाई देता है। लेकिन अब जियो प्लान इस परेशानी से छुटकारा दिलाने वाले हैं। 

YouTube Premium के कुछ और भी फायदे हैं। YouTube Premium के यूजर्स ऐप पर वीडियो प्ले करते हुए उसे बैकग्राउंड में भी रख सकते हैं, साथ ही अपने दूसरे काम भी कर सकते हैं। इसके अलावा इस सुविधा के साथ यूजर्स वीडियो को डाउनलोड भी कर सकते हैं और फिर बाद में ऑफलाइन जाकर भी इन वीडियोज को देख सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को प्लेटफॉर्म की म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप YouTube Music का एक्सेस भी पाते हैं। यह सब्सक्रिप्शन मल्टीपल प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल हो सकता है। 

जियो अपने यूजर्स को इसका एक्सेस विभिन्न प्लान्स के माध्यम से देने जा रही है। जिसकी लिस्ट हम यहां पर बता रहे हैं। इसमें 899 रुपये से लेकर 3499 रुपये तक के प्लान शामिल हैं। 
Advertisement
JioFiber/AirFiber-Rs 888
JioFiber/AirFiber-Rs 1199
JioFiber/AirFiber-Rs 1499
Advertisement
JioFiber/AirFiber-Rs 2499
JioFiber/AirFiber-Rs 3499

Advertisement
ऊपर बताए गए प्लान्स के साथ JioFiber और AirFiber के यूजर्स अब 2 साल तक YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री पा सकते हैं। JioFiber और AirFiber के पोस्टपेड प्लान्स के साथ यह सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.