Reliance Jio का नया 'वर्क फ्रॉम होम' प्लान, मिलेगा 730 जीबी डेटा

वर्क फ्रॉम होम को देखते हुए सालाना प्लान के साथ Jio ने नए 'डेटा एड-ऑन' पैक भी पेश किए हैं। इन पैक में आपको केवल डेटा प्राप्त होता है, जिसकी वैधता आपके मौज़ूदा प्लान पर निर्भर होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 मई 2020 19:11 IST
ख़ास बातें
  • 2,399 रुपये के प्लान में प्रति दिन 2 जीबी डेटा
  • 2,121 रुपये के प्लान में मिलता है प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा
  • 'डेटा एड-ऑन' पैक में जुड़े 3 नए पैक

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए नया सालाना पैक पेश किया

भारत समेत दुनियाभर के कई देश पिछले कई महीनों से COVID-19 महामारी से जूझ रहे हैं। हर कोई वर्क-फ्रॉम-होम करने पर मजबूर है। ऐसे में लोगों की इस वर्क फ्रॉम होम के प्रेशर को कम करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां रोज़ाना एक से बढ़कर एक प्लान यूज़र्स के लिए पेश कर रही हैं, ताकि यूज़र्स को ज्यादा डेटा के लिए अपनी जेब ज्यादा ढिली न करनी पड़े। वर्क फ्रॉम होम की जरूरत को देखते हुए अब Jio ने अपने यूज़र्स के लिए 'Work From Home' प्लान पेश किए हैं। ये प्लान दो किस्म के हैं। Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए नया सालाना पैक पेश किया है और डेटा की ज़रूरत वालों के लिए एड-ऑन पैक निकाला है। Jio के नए सालाना प्लान की कीमत 2,399 रुपये है। इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में जियो सब्सक्राइबर्स को हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी 4जी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा एड-ऑन पैक के पोर्टफोलियो में 151 रुपये, 251 रुपये और 201 रुपये के रीचार्ज को शामिल किया गया है।
 

Jio New Annual Plan

Jio अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 2,399 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आई है। इसमें सब्सक्राइबर्स को 2 जीबी 4जी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएसएस सुविधा की मिलेगी। प्लान की वैधता 365 दिनों की है। गौर करने वाली बात है कि रिलायंस जियो के पास पहले से 2,121 रुपये का वार्षिक रीचार्ज प्लान है। इस रीचार्ज प्लान में 1.5 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग व एसएसएस सुविधा 336 दिन की वैधता के साथ दी जा रही है। इस प्लान को जियो ने फरवरी में लॉन्च किया था।

आपको बता दें, कुछ इस तरह का प्लान Airtel और Vodafone idea भी लाते हैं। एयरटेल 2,398 रुपये के रीचार्ज पर 1.5 जीबी डेटा ऑफर करती है। वहीं, वोडाफोन आइडिया 2,399 रुपये में 1.5 जीबी डेटा प्रदान करते हैं। दोनों ही नेटवर्क के प्लान की वैधता 365 दिनों की है।
 

Jio New Data Add-On Pack



वर्क फ्रॉम होम को देखते हुए सालाना प्लान के साथ Jio ने नए 'डेटा एड-ऑन' पैक भी पेश किए हैं। इन पैक में आपको केवल डेटा प्राप्त होता है, जिसकी वैधता आपके मौज़ूदा प्लान पर निर्भर होगी। कंपनी के पास पहले से 5 एड-ऑन पैक हैं, लेकिन अब कंपनी ने जरूरत को देखते हुए इसमें तीन अन्य पैक भी शामिल किए हैं।

इन पैक में नए तीन प्लान शामिल किए गए हैं। 151 रुपये के प्लान में आपको 30 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। दूसरा 201 रुपये का पैक है, जिसमें 40 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा और तीसरा है 251 रुपये का पैक जिसमें 50 जीबी हाई-स्पीड डेटा यूज़र्स को दिया जाएगा।
Advertisement

इन पैक के साथ जियो ने कम कीमत में अपने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा डेटा प्रदान करने की कोशिश की है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio plan, Jio work from home plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.