Jio के नए OTT प्‍लान, फ्री में देख पाएंगे Disney+ Hotstar, Zee5, SonyLIV, जानें डिटेल

Jio New Recharge OTT Plan : इन प्‍लान्‍स को रिचार्ज करके आप Disney+ Hotstar, Zee5 और SonyLIV जैसे ओटीटी का कंटेंट मुफ्त में देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 12:43 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने पेश किए नए प्रीपेड प्‍लान
  • ओटीटी के फायदे भी मिलते हैं
  • जी5, डिज्‍नी हॉटस्‍टार फ्री देख पाएंगे

Jio के नए प्रीपेड प्‍लान 329, 949 और 1049 रुपये के हैं।

Jio New OTT Plan : टेलीकॉम कंपनियों ने जब से मोबाइल रिचार्ज को महंगा किया है, कई लोग कन्‍फ्यूज हैं कि उनके लिए कौन सा प्‍लान बेस्‍ट रहेगा। खास यह है कि Jio, Airtel जैसी कंपनियों ने कई पुराने प्‍लान्‍स को रिप्‍लेस करके नए प्‍लान्‍स पेश कर दिए हैं। Jio तीन ऐसे प्रीपेड प्‍लान लेकर आई है, जिनके साथ ओटीटी के फायदे मिलते हैं। इन प्‍लान्‍स को रिचार्ज करके आप Disney+ Hotstar, Zee5 और SonyLIV जैसे ओटीटी का कंटेंट मुफ्त में देख सकते हैं। 

Jio के नए प्रीपेड प्‍लान 329, 949 और 1049 रुपये के हैं। ये अलग-अलग वैलिडिटी, कॉलिंग की सुविधा और खूबियों के साथ आते हैं। इनके बारे में डिटेल में जान लेते हैं। 
Advertisement
 

Jio का Rs 329 वाला प्‍लान 

जियो के पास कई सारे प्रीपेड प्‍लान्‍स उपलब्‍ध हैं। 329 रुपये का प्‍लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इतने दिनों तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। रोजाना 100 एसएमएस किए जा सकते हैं और डेली डेढ़ जीबी डेटा मिलता है। जियो की ओर से JioSaavn Pro की सुविधा दी जा रही है हालांकि इसके साथ कोई 5जी ऑफर नहीं मिलता। 
 

Jio का Rs 949 वाला प्‍लान 

जियो ने 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 949 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पेश किया है। यह भी अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डेटा की खूबियों के साथ आता है। इस प्‍लान के साथ 3 महीनों यानी 90 दिनों के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल एडिशन बंडल्‍ड मिलता है। इसके अलावा 84 दिनों के लिए ग्राहकों को 5जी इंटरनेट की सुविधा दी जाती है। 
 

Jio का Rs 1049 वाला प्‍लान

अगर आपका बजट थोड़ा ज्‍यादा या आप ओटीटी कंटेंट खूब देखते हैं, तो Jio का Rs 1049 वाला प्रीपेड प्‍लान चुन सकते हैं। इस रिचार्ज पर भी 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ में रोजाना 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है। ओटीटी बेनिफ‍िट्स के तौर पर SonyLIV और ZEE5 को इस प्‍लान के साथ दिया जाता है। JioTV का मोबाइल ऐप भी मिल जाता है। अनलिमिटेड 5जी भी इस प्‍लान पर मिल रहा है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.