Jio ने पेश किए नए रीचार्ज प्लान, फ्री Disney+ Hotstar के साथ मिलेगा 3GB तक डेली डेटा

Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ नया Jio प्रीपेड रीचार्ज प्लान 499 रुपये से शुरू होता है। इसमें 28 दिनों के लिए "अनलिमिटेड" वॉयस कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट के साथ 3GB डेली हाई-स्पीड डेटा एक्सेस मिलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 अगस्त 2021 21:15 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने अपने प्रीपेड रीचार्ज पोर्टफोलियो को नए प्लान के साथ अपडेट किया है
  • 499 रुपये से लेकर 2,599 रुपये तक के प्लान में मिलेगा फ्री Disney+ Hotstar
  • 3GB तक डेली डेटा और 365 दिनों तक की वैधता से लैस आते हैं ये प्लान

नए Jio प्रीपेड प्लान मौजूदा प्राइस बैंड में 499 रुपये से 2,599 रुपये के बीच आते हैं

Reliance Jio ने मंगलवार को अपने प्रीपेड रीचार्ज पोर्टफोलियो को एक साल के Disney+ Hotstar Mobile सर्विस के साथ अपडेट किया। नए Jio प्रीपेड प्लान मौजूदा प्राइस बैंड में 499 रुपये से 2,599 रुपये के बीच आते हैं। इनमें अलग-अलग वैलिडिटी मिलती है और साथ ही हाई स्पीड डेटा का कोटा भी अलग है। सभी प्लान वॉयस और SMS बेनिफिट्स से लैस हैं। Jio ने 549 रुपये का एक डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किया है, जो 1.5GB हाई-स्पीड डेटा एक्सेस की पेशकश के साथ-साथ Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन देता।
 

Jio prepaid recharge plans with Disney+ Hotstar Mobile

Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ नया Jio प्रीपेड रीचार्ज प्लान 499 रुपये से शुरू होता है। इसमें 28 दिनों के लिए "अनलिमिटेड" वॉयस कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट के साथ 3GB डेली हाई-स्पीड डेटा एक्सेस मिलता है। यह मौजूदा 499 रुपये प्लान का अपग्रेड है, जिसमें 56 दिनों के लिए वॉयस कॉल और एसएमएस बेनिफिट के साथ 1.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता था।

499 रुपये प्लान के बाद 666 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज पैक आता है, जिसमें 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा एक्सेस के साथ-साथ 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस और एसएमएस बेनिफिट्स मिलते हैं। 888 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स के साथ 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा बेनिफिट मिलता है। आखिरी प्लान 2,599 रुपये का है, जिसमें डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में भी असीमित वॉयस कॉलिंग और 365 दिनों की वैधता के साथ एसएमएस बेनिफिट्स मिलते हैं।

जिन ग्राहकों के पास पहले से ही एक सक्रिय प्लान है, वे 549 रुपये का डेटा ऐड-ऑन पैक का फायदा ले सकते हैं, जो 56 दिनों के लिए 1.5GB अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा देता है।
Advertisement

नए प्रीपेड प्लान व डेटा ऐड-ऑन वाउचर के साथ, Jio एक साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile एक्सेस फ्री दे रहा है, जो सामान्य रूप से 499 रुपये की वार्षिक सदस्यता पर उपलब्ध है। टेलीकॉम कंपनी का कहना है कि यह ओटीटी सर्विस अंग्रेजी भाषा में अंतरराष्ट्रीय कंटेंट तक पहुंच प्रदान करेगी, जिसमें Disney+ originals, Disney के टीवी शो, Marvel, Star Wars, National Geographic, HBO, FX, Showtime आदि शामिल हैं।

नए प्लान बुधवार, 1 सितंबर से लागू होंगे और सभी आधिकारिक चैनलों के जरिए रीचार्ज के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement

टेलीकॉम कंपनी का कहना है कि मौजूदा Disney+ Hotstar प्लान पर Jio ग्राहक मौजूदा लाभों का आनंद लेना जारी रखेंगे, जब तक कि उनकी वर्तमान सदस्यता समाप्त नहीं हो जाती। हालांकि, यह संभावना है कि आने वाले दिनों में पुराने प्लान्स को नए प्लान्स से बदल दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  2. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  4. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  5. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  7. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  9. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  10. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.