Jio दे रही 50 दिनों तक फ्री इंटरनेट! Jio Fiber और AirFiber के लिए धांसू ट्रायल ऑफर, जानें डिटेल

कंपनी अपने वर्तमान और नए यूजर्स के लिए Jio Fiber और AirFiber सर्विस का फ्री ट्रायल ऑफर लाई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2025 18:55 IST
ख़ास बातें
  • वर्तमान और नए यूजर्स के लिए Jio Fiber और AirFiber सर्विस का फ्री ट्रायल
  • यह ट्रायल 50 दिनों के लिए वैध होगा।
  • कंपनी फ्री सेट टॉप बॉक्स, फ्री राउटर और फ्री इंस्टॉलेशन भी दे रही है।

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए Jio Fiber और AirFiber का जबरदस्त ऑफर पेश किया है।

Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए एक और धांसू ऑफर लेकर आई है। कंपनी अपने वर्तमान और नए यूजर्स के लिए Jio Fiber और AirFiber सर्विस का कमाल ऑफर लाई है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने नए और मौजूद कस्टमर्स को अपनी इंटरनेट फाइबर सर्विस का फ्री ट्रायल देगी। यह ट्रायल 50 दिनों के लिए वैध होगा। आइए जानते हैं इस धांसू ऑफर के बारे में सभी विशेष बातें। 

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए Jio Fiber और AirFiber का जबरदस्त ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने नए और मौजूद कस्टमर्स को अपनी इंटरनेट फाइबर सर्विस का 50 दिनों तक फ्री ट्रायल (via) देगी। ऑफर लिमिटिड समय के लिए है और यह 28 फरवरी 2025 तक मान्य रहेगा। 50 दिनों तक यूजर Jio Fiber और AirFiber पर फ्री इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे और साथ ही कई सारे टीवी चैनल्स और ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन भी इसमें शामिल होगा। इसमें कंपनी फ्री सेट टॉप बॉक्स, फ्री राउटर और फ्री इंस्टॉलेशन भी दे रही है। 

नए कस्टमर ऐसे पाएं ऑफर
ऑफर का लाभ लेने के लिए नए यूजर्स को 1234 रुपये जमा करवाने होंगे जो कि एक रिफंडेबल अमाउंट होगा। ट्रायल पीरियड खत्म होने के बाद भी अगर यूजर सर्विस को जारी रखना चाहता है तो उनके अकाउंट में 1234 रुपये क्रेडिट कर दिए जाएंगे। और अगर कस्टमर सर्विस चालू नहीं रखना चाहता है तो सरकारी कर की कटौती के बाद उसे 979 रुपये लौटाए जाएंगे। 
Advertisement

मौजूदा कस्टमर ऐसे पाएं ऑफर
मौजूदा कस्टमर्स भी ऑफर का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें WhatsApp से एक मैसेज "Trial" लिखकर 60008 60008 पर भेजना होगा। मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से ही भेजें। जिसके बाद कंपनी की ओर से योग्य कस्टमर्स को ट्रायल बेनिफिट दे दिया जाएगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.