GigaFiber प्रीव्यू यूज़र्स के लिए Jio Fixed Voice Landline सर्विस जारी

Jio Fixed Voice Landline Service: ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जियो ने अब जियो गीगाफाइबर प्रीव्यू प्रोग्राम के तहत रजिस्टर हुए ग्राहकों के लिए लैंडलाइन सर्विस को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 10 अगस्त 2019 12:22 IST
ख़ास बातें
  • चुनिंदा सब्सक्राइबर्स के लिए जारी हुई सर्विस
  • सब्सक्राइबर्स को टेलीफोन उपकरण की व्यवस्था करनी होगी
  • कुछ समय पहले लैंडलाइन सर्विस की टेस्टिंग हुई थी शुरू

GigaFiber प्रीव्यू यूज़र्स के लिए Jio Fixed Voice Landline सर्विस जारी

Reliance Jio अप्रैल में Jio GigaFiber ग्राहकों को फ्री लैंडलाइन सर्विस देने के लिए टेस्टिंग कर रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जियो ने अब जियो गीगाफाइबर प्रीव्यू प्रोग्राम के तहत रजिस्टर हुए ग्राहकों के लिए लैंडलाइन सर्विस को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। जियो लैंडलाइन सर्विस को JioFixedVoice नाम दिया गया है और चुनिंदा यूज़र इस सर्विस को रजिस्टर मोबाइल नंबर द्वारा एक्टिवेट कर सकते हैं। गैजेट्स 360 ने कंफर्म किया है कि MyJio ऐप में चुनिंदा यूज़र्स को जियोफिक्स्डवॉयस इनविटेशन का नोटिफिकेशन दिखने लगा है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह एक व्यापक रोलआउट है जिसे बैच बनाकर रोल आउट किया गया है या फिर इसे चुनिंदा यूज़र के लिए जारी किया गया है।

याद करा दें कि रिलायंस जियो ने जियो गीगाफाइबर के लिए Triple Play Plan की टेस्टिंग शुरू की थी। इस प्लान के तहत अनलिमिटेड वॉयस और 100 जीबी तक डेटा, जियो होम टीवी का एक्सेस और जियो ऐप्स का कंप्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा था।

Advertisement
इसके बाद जियो ने चुनिंदा गीगाफाइबर यूज़र्स को लैंडलाइन सर्विस मुहैया कराई थी जो कंपनी के गीगाहब होम गेटवे का इस्तेमाल करती है। ऐसा कहा जा रहा है कि जियो फिक्स्ड वॉयस लैंडलाइन सेवा का लाभ उठाने के लिए सब्सक्राइबर्स को टेलीफोन उपकरण की व्यवस्था करनी होगी।

शुरुआती चरण में जिन भी यूजर्स ने गीगाफाइबर सर्विस के लिए 4,500 रुपये की फीस का भुगतान किया है उन्हें ऑप्टिकल नेटवर्क टर्मिनल भी मिल सकता है और अब इन यूज़र्स को फिक्स्ड वॉयस लैंडलाइन सर्विस को भी ट्राई करने का मौका मिल रहा है। जिन भी यूज़र्स ने 2,500 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करवाया है उन्हें केवल सिंगल बैंड राउटर मिला है और वह जियो फिक्स्ड वॉयस ट्रायल के लिए योग्य नहीं है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Jio, GigaFiber, JioFixedVoice
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.