Jio Fiber Preview Offer यूज़र्स के लिए आया माइग्रेशन प्लान, जानें खासियतें

Jio Fiber यूज़र्स को अपनी तरफ से माइग्रेशन प्लान को एक्टिव नहीं करना होगा। बल्कि Jio की ओर से मैसेज भेजकर इसे एक्टिवेट किए जाने की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2019 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने सितंबर महीने में Jio Fiber को किया था व्यवसायिक तौर पर लॉन्च
  • Jio Fiber ग्राहकों के लिए सबसे सस्ता प्लान 699 रुपये का है
  • Jio Fiber Migration Plan 7 दिनों के लिए वैध है

पुराने जियो ग्राहकों को अब भी मिल रहा है Jio Fiber Preview Offer का फायदा

अब तक जियो फाइबर प्रिव्यू ऑफर इस्तेमाल करने वाले Jio Fiber यूज़र्स को एक माइग्रेशन प्लान मिल रहा है जिसमें उन्हें तेज स्पीड से 50 जीबी डेटा मिलेगा। Jio Fiber Migration Plan 7 दिनों के लिए वैध है। इसका मतलब है कि सात दिन पूरे होने के बाद Jio Fiber Preview Offer इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के पास पेड प्लान चुनने का विकल्प होगा या फिर वो इस ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को अलविदा कह सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले ही Reliance Jio ने जियो फाइबर के नए ग्राहकों के लिए प्रिव्यू ऑफर को बंद करने का फैसला किया था।

जियो फाइबर माइग्रेशन प्लान के तहत, ग्राहकों को सात दिनों के लिए 100 एमबीपीएस की स्पीड से 50 जीबी डेटा मिलेगा। 50 जीबी डेटा इस्तेमाल हो जाने के बाद स्पीड 1 एमबीपीएस हो जाएगी। इसके अलावा माइग्रेशन प्लान के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यह जियो फाइबर प्रिव्यू ऑफर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए है जिन्होंने इस ब्रॉडबैंड सेवा को व्यवसायिक तौर पर लॉन्च होने से पहले इस्तेमाल करना शुरू किया था।

यूज़र्स को अपनी तरफ से माइग्रेशन प्लान को एक्टिव नहीं करना होगा। बल्कि Jio की ओर से मैसेज भेजकर इसे एक्टिवेट किए जाने की जानकारी दी जा रही है।

Gadgets 360 स्वत्रंत तौर पर जियो फाइबर माइग्रेशन की पुष्टि करने में सफल रहा है। Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही यूज़र माइग्रेशन प्लान के दौरान रीचार्ज करता है उसके द्वारा चुना गया प्लान अपने आप एक्टिव हो जाता है।
Advertisement
 

याद रहे कि Reliance Jio ने सितंबर महीने में ऐलान किया था कि प्रिव्यू ऑफर इस्तेमाल कर रहे सभी मौज़ूदा सब्सक्राइबर्स को पेड प्लान पर माइग्रेट कर दिया जाएगा। इस टेलीकॉम कंपनी ने बीते महीने ही नए ग्राहकों के लिए प्रिव्यू ऑफर को खत्म करने का फैसला किया था।
Advertisement

Jio Fiber ग्राहकों के लिए सबसे सस्ता प्लान 699 रुपये का है। ब्रॉन्ज़ प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड से 150 जीबी डेटा मिलता है। टेलीकॉम कंपनी के पास 849 रुपये का सिल्वर प्लान, 1,299 रुपये का गोल्ड प्लान, 2,499 रुपये का डायमंड प्लान, 3,999 रुपये का प्लेटिनम प्लान और 8,499 रुपये का टाइटेनियम प्लान है।

बीते महीने जियो द्वारा 6 नए डेटा वाउचर्स लॉन्च करने की खबर आई थी। जियो वेबसाइट के मुताबिक, कुल 6 डेटा वाउचर्स को डेटा वाउचर्स सेक्शन में लाइव किया गया है। इन डेटा वाउचर्स को देखने के लिए जियो फाइबर के मौज़ूदा अकाउंट से लॉग इन करना होगा। 101 रुपये के रीचार्ज पर 20 जीबी डेटा दिया जाएगा और 4,001 रुपये में 2 टीबी डेटा उपलब्ध है। ग्राहकों के पास 251 रुपये, 501 रुपये, 1,001 रुपये और 2,001 रुपये वाले डेटा वाउचर्स भी उपलब्ध हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Fiber Migration plan, Jio Fiber, Reliance Jio, Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.