Jio Down : ना फोन चला, ना ब्रॉडबैंड, जियो यूजर्स ने ट्विटर पर निकाला गुस्‍सा

ब्रॉडबैंड और फोन ठप पड़ने से लोग इंटरनेट नहीं चला पाए। कहा जा रहा है कि सर्वर में आई परेशानी के कारण यह सब हुआ।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 15:27 IST
ख़ास बातें
  • देशभर में जियो के नेटवर्क आउटेज की रिपोर्ट मिल रही हैं
  • लोग सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी बता रहे हैं
  • जियो आउटेज के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं बताया है

डाउनडि‍टेक्टर के अनुसार, देशभर में सुबह 10 बजे के आसपास जियो आउटेज के मामले बढ़ने लगे थे।

देशभर में बुधवार सुबह जियो (Jio) यूजर्स को आउटेज का सामना करना पड़ा। अपनी शिकायतों में लोगों ने बताया कि वो Jio Fiber सर्विसेज के साथ-साथ Jio mobile सर्विस को इस्‍तेमाल नहीं कर पा रहे थे। ब्रॉडबैंड और फोन ठप पड़ने से लोग इंटरनेट नहीं चला पाए। कहा जा रहा है कि सर्वर में आई परेशानी के कारण यह सब हुआ। देशभर में जियो यूजर्स को कनेक्टिविटी प्रॉब्‍लम से जूझना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे से लोग आउटेज की शिकायत करने लगे थे। ऐसा लगता है कि समस्‍या को अब सुलझा लिया गया है।  

डाउनडि‍टेक्टर के अनुसार, देशभर में सुबह 10 बजे के आसपास जियो आउटेज के मामले बढ़ने लगे थे। सुबह 11:05 बजे तक 300 से ज्‍यादा कंस्‍यूमर्स ने जियो के साथ कनेक्टिविटी की समस्या रिपोर्ट किया। लगभग 59 फीसदी यूजर्स ने बताया कि वह मोबाइल इंटरनेट से कनेक्‍ट नहीं कर पा रहे थे। यानी जियो की मोबाइल सर्विसेज और फाइबर सर्विसेज दोनों में आउटेज था।  
 

डाउनडि‍टेक्टर से पता चलता है कि यह आउटेज पूरे देश में रिपोर्ट किया जा रहा था। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई में लोग परेशानी से जूझ रहे थे। लोगों ने ट्विटर पर अपने परेशानी बतानी शुरू की। कई लोगों ने झुंझलाहट में काफी कुछ कह डाला। लोगों ने बताया कि वह कस्‍टमर केयर सर्विस तक भी अपनी बात नहीं पहुंचा पा रहे थे।  
 
 
 

बहरहाल, अब डाउनडिटेक्टर पर आउटेज की शिकायतें कम हो रही हैं। ऐसा लगता है कि देशभर में जियो की सर्विसेज अब पहले की तरह काम कर रही हैं। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं बताया है। आउटेज क्‍यों हुआ, यह भी पूरी तरह स्‍पष्‍ट नहीं है। जियो आउटेज पर जो भी लेटेस्‍ट अपडेट होगा, हम आपके साथ शेयर करेंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Flipkart Freedom Sale: ₹399 से खरीदें 10,000mAh बैटरी वाले धांसू पावरबैंक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.