Jio Diwali Dhamaka में ढेरों ऑफर्स के साथ 100 प्रतिशत कैशबैक भी

Diwali 2018 के इस फेस्टिव सीजन में Reliance Jio यूजर के लिए ढेरों ऑफर्स लेकर आई है। रिलायंस जियो स्पेशल प्लान, 100 प्रतिशत कैशबैक कूपन, गिफ्ट कार्ड और अन्य ऑफर्स दे रही है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 5 नवंबर 2018 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Jio Phone गिफ्ट कार्ड का दाम 1,095 रुपये
  • Reliance Jio दे रही है 100 प्रतिशत कैशबैक
  • एक साल की वैधता के साथ आता है रिलायंस जियो का 1,699 रुपये वाला प्लान

Jio Diwali Dhamaka में मिल रहे ढेरों ऑफर्स

Diwali 2018 के इस फेस्टिव सीजन में Reliance Jio यूजर को लुभाने के लिए दिवाली 2018 ऑफर्स लेकर आई है। रिलायंस जियो स्पेशल प्लान, 100 प्रतिशत कैशबैक कूपन, गिफ्ट कार्ड और अन्य ऑफर्स दे रही है। Jio Diwali Dhamaka Sale में एक या दो नहीं बल्कि यूजर को आठ ऑफर्स मिलेंगे। रिलायंस जियो दिवाली धमाका सेल में 149 रुपये या उससे ऊपर के रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। 1,095 रुपये के भुगतान पर Jio Phone हैंडसेट के साथ छह महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस और डेटा दिया जा रहा है। पुराना फोन देने के साथ 501 रुपये का रिफंडेबल डिपॉजिट और 594 रुपये (छह महीने के लिए 99 रुपये) का भुगतान करना होगा। 12 नवंबर तक जियो फोन का अपग्रेड वर्जन Jio Phone 2 ओपन सेल में बेचा जाएगा, साथ ही Paytm से भुगतान पर 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

Reliance Jio ने हाल ही में नया 1,699 रुपये वाला प्लान पेश लॉन्च किया है। जियो का यह प्लान एक साल की वैधता (अगले साल दिवाली तक), अनलिमिटेड 4जी डेटा और वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ आता है। गौर करने वाली बात यह है कि 100 प्रतिशत कैशबैक आपको Reliance Digital कूपन के रूप में दिए जाएंगे, ध्यान दें कि यह कूपन MyJio ऐप में नजर आएंगे। Jio Diwali Dhamaka Offer के तहत 149 रुपये, 198 रुपये, 299 रुपये, 349 रुपये, 398 रुपये, 399 रुपये, 448 रुपये, 449 रुपये, 498 रुपये, 509 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये, 1699 रुपये, 1999 रुपये, 4999 रुपये और 9999 रुपये के रीचार्ज पैक लेने पर कैशबैक मिलेगा।
Advertisement

ये भी पढ़ें-  Jio Phone 2 आज से बिकेगा ओपन सेल में, मिलेगा 200 रुपये कैशबैक भी

Paytm, PhonePe, Amazon Pay और MobiKwik वॉलेट से भुगतान पर 300 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। Jio यूजर एक बार में केवल एक ही कूपन का इस्तेमाल कर पाएंगे। कूपन को रीचार्ज करने या फिर रिलायंस डिजिटल से न्यूनतम 5,000 रुपये की खरीदी पर उपयोग में लाया जा सकेगा। बता दें कि कैशबैक ऑफर केवल 30 नवंबर तक ही उपलब्ध है। ध्यान दें, Xiaomi, Samsung स्मार्टफोन, Lenovo और सैमसंग टैबलेट, Seagate, Western Digital और Sony हार्ड डिस्क की खरीदी पर कूपन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। नया स्मार्टफोन खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। बता दें कि मॉय जियो ऐप में 50 रुपये के 44 वाउचर क्रेडिट किए जाएंगे।
Advertisement

रिलायंस रिटेल स्टोर से 35,000 रुपये से ऊपर के लैपटॉप खरीदने पर फ्री जियोफाई और 3,000 रुपये के डेटा बेनिफिट मिलेगा। ग्राहकों को Jio Prime मेंबरशिप, 168 दिनों तक प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और 6 जीबी डेटा के 10 वाउचर मिलेंगे। 35,000 रुपये से कम कीमत वाले लैपटॉप लेने पर ग्राहक को इन सभी लाभ का लुत्फ उठाने के लिए 999 रुपये का भुगतान करना होगा। LG Smart TV खरीदने पर ग्राहक को 84 दिनों के लिए प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, 10 जीबी के 3 वाउचर और जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.