Jio Phone Next लॉन्च से पहले Jio ने बंद किए 39 रुपये और 69 रुपये वाले प्लान

Jio Phone Next का ऐलान जून में आयोजित 44वीं Reliance Industries AGM के दौरान किया गया था, जिसे Reliance Jio और Google द्वारा डेवलप किया जा रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 सितंबर 2021 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 39 रुपये और 69 रुपये वाले प्लान 14 दिन की वैधता के साथ आते थे
  • Jio Phone Next लॉन्च के साथ पेश हो सकते हैं नए प्लान
  • जियो फोन नेक्स्ट की कीमत 3,499 रुपये हो सकती है
Reliance Jio ने Jio Phone Next फोन लॉन्च से पहले अपने दो किफायती प्रीपेड रीचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। इस खबर को फाइल करते वक्त यह प्लान Jio वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं थे। जिन प्लान्स को बंद कर दिया गया है, वो हैं 39 रुपये वाला प्लान और 69 रुपये वाला प्लान। यह दोनों प्रीपेड रीचार्ज प्लान न तो जियो की वेबसाइट पर लिस्ट हैं और न ही मोबाइल ऐप पर। संभावना है कि Jio ने इन प्लान्स को अब इसलिए बंद किया हो क्योंकि वह जियो फोन यूज़र्स के लिए जियो फोन नेक्स्ट लॉन्च के बाद नए प्लान्स लाने की योजना बना रहे हों। आपको बता दें, Jio Phone Next 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

Reliance Jio के जो दो प्रीपेड रीचार्ज प्लान बंद कर दिए गए हैं, वो हैं 39 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान और 69 रुपये का रीचार्ज प्लान। यह दोनों ही रीचार्ज प्लान कंपनी की वेबसाइट और MyJio app पर एक्सेस के लिए उपलब्ध नहीं है। बता दें, 39 रुपये के प्लान में यूज़र्स को 100MB डेली डाटा, 100 एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा प्राप्त होती है वो भी 14 दिन तक। वहीं, दूसरी ओर 69 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक में डेली 0.5GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है, वो भी 14 दिन तक की ही वैलेडिटी के साथ। प्लान बंद होने की जानकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा दी गई है।

उपरोक्त दो प्रीपेड रीचार्ज प्लान बंद करने के अलावा, रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन प्लान के लिए Buy 1 Get 1 free ऑफर को भी बंद कर दिया है। इस ऑफर के तहत यूज़र्स को एक रीचार्ज पर अगला रीचार्ज बिल्कुल मुफ्त प्राप्त होता है। कंपनी ने यह ऑफर कोरोना वायरस महामारी के दौरान पेश किया था। हालांकि, अब इस ऑफर को बी बंद कर दिया गया है।

यह सभी बदलाव यह संकेत देते हैं कि टेलीकॉम कंपनी Jio Phone Next स्मार्टफोन के साथ नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान भी पेश कर सकती है। आपको बता दें, इस फोन का ऐलान जून में आयोजित 44वीं Reliance Industries AGM के दौरान किया गया था, जिसे Reliance Jio और Google द्वारा डेवलप किया जा रहा है। जियो फोन नेक्स्ट Google Play store एक्सेस ऑफर करता है और इसमें वॉयस असिस्टेंट, स्क्रीन टेक्स्ट को ऑटोमेटिक रीड-अलाउड और लैंग्वेज ट्रांसलेट जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। जियो फोन नेक्स्ट की कीमत 3,499 रुपये हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.