84GB तक डाटा और 365 दिन तक Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन देंगे Jio के ये 4 डाटा पैक्स

Jio के 101 रुपये के बाद के डाटा वाउचर्स वैलिडिटी के साथ आते हैं, जिसका मतलब यह है कि उन डाटा वाउचर्स को एक्टिवेट कराने के बाद आपको वैलेडिटी के लिए किसी दूसरे रीचार्ज प्लान को लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 22 नवंबर 2021 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Jio के डाटा प्लान्स में मिलती है 56 दिन की वैलिडिटी
  • जियो के प्लान में Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल है
  • Jio के 11 रुपये व 21 रुपये का डाटा वाउचर्स काफी फेमस है
1GB या फिर 2GB एक्स्ट्रा डाटा के लिए Jio के 11 रुपये व 21 रुपये का डाटा वाउचर्स काफी फेमस है। हालांकि, जियो कंपनी 101 रुपये तक बिना वैलिडिटी वाले डाटा वाउचर्स लेकर आती है, जिसका इस्तेमाल करने के लिए आपको वैलिडिटी से लैस एक अन्य रीचार्ज पैक को एक्टिवेट कराने की जरूरत पड़ती है। हालांकि, 101 रुपये के बाद के जियो डाटा वाउचर्स वैलिडिटी के साथ आते हैं, जिसका मतलब यह है कि उन डाटा वाउचर्स को एक्टिवेट कराने के बाद आपको वैलेडिटी के लिए किसी दूसरे रीचार्ज प्लान को लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Jio का पहला डाटा वाउचर 151 रुपये है, जो कि 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस पैक में ग्राहकों को 30GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान किया जाता है। जिसका मतलब यह है कि आप 30 दिनों तक इस प्लान में मिलने वाले 30GB डाटा को किसी भी दिन कितना भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें किसी प्रकार का डेली डाटा कैप मौजूद नहीं होगा।

जियो का अगला प्लान 201 रुपये का है। यह प्लान भी 30 दिन तक की वैधता के साथ आता है, हालांकि इस प्लान के तहत मिलने वाला डाटा 40GB होगा।

इस लिस्ट का तीसरा प्लान 251 रुपये का है, जिसमें आपको 30 दिन की ही वैलिडिटी मिलती है। वहीं, इस प्लान के तहत मिलने वाला डाटा बेनेफिट 50GB है।

जियो का आखिरी डाटा प्लान 549 रुपये है, जिसमें आपको 56 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान होती है। वहीं, इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स में 84GB डाटा शामिल है, जिसमें आपको डेली 1.5जीबी डाटा हाई-स्पीड डाटा प्राप्त होगा। वहीं डेली 1.5 जीबी डाटा पैक खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @64 Kbps हो जाएगी। यह प्लान 1 साल तक के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
Advertisement

आपको बता दें, यह प्लान केवल डाटा बेनेफिट्स ही प्रदान करते है, वॉयस कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स के लिए आपको अन्य रीचार्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio data plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  2. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  4. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  5. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  6. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  7. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  8. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  9. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  10. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.