Jio ने लॉन्च किए तीन नए प्रीपेड प्लान, हर दिन 2 जीबी डेटा के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ

Reliance Jio Prepaid Plans: रिलायंस जियो ने अपने यूज़र्स के लिए तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। जानेें जियो प्रीपेड प्लान से जुड़ी हर डिटेल।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2019 16:45 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio के नए Prepaid Plans के साथ हर दिन 2 जीबी डेटा
  • रिलायंस जियो का दावा, नए प्रीपेड प्लान 50 प्रतिशत तक हैं सस्ते
  • जानें Reliance Jio Prepaid Plans के बारे में

Reliance Jio Prepaid Plans: रिलायंस जियो ने लॉन्च किए तीन नए प्रीपेड प्लान

Reliance Jio 222, 333, 444 Prepaid Plans: रिलायंस जियो ने अपने यूज़र्स के लिए तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। 222 रुपये, 333 रुपये और 444 रुपये वाले तीन Jio Prepaid Plans उतारे गए हैं, ये प्लान 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड जियो-टू-जियो वॉयस कॉलिंग बेनिफिट के साथ आ रहे हैं। Jio ने इन्हें ऑल-इन-वन प्लान नाम दिया है, यूज़र्स को 1,000 अतिरिक्त ऑफनेट IUC मिनट मिलेंगे। बता दें कि रिलायंस जियो यूज़र्स इनका इस्तेमाल अन्य किसी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए कर सकेंगे।  

जियो का दावा है कि ये नए प्लान प्रतिद्धंदी कंपनियों के प्लान की तुलना में 20 से 50 प्रतिशत तक सस्ते हैं। कुछ समय पहले Reliance Jio ऐलान किया था कि अन्य मोबाइल नेटवर्क पर वॉयस कॉल के लिए कंपनी अपने सब्सक्राइबर्स से 6 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क लेगी। जियो ने दावा किया था कि नया वॉयस कॉल चार्ज TRAI के इंटरकनेक्ट यूज़ेज चार्ज के कारण लाया गया है। यह चार्ज दो अलग नेटवर्क के बीच आउटगोइंग कॉल के लिए है। इन कॉल्स को ऑफ-नेट वॉयस कॉल्स के नाम से लाया जाता है।
 

Reliance Jio Prepaid Plans

सबसे पहले बात रिलायंस जियो के 222 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की। जियो के इस प्लान के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो कॉल और अन्य नेटवर्क के लिए 1,000 मिनट्स मिलेंगे। 333 रुपये और 444 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान के साथ भी प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और समान कॉलिंग बेनिफिट मिलेंगे। इसके अलावा 555 रुपये वाले Jio Prepaid Plan के साथ 84 दिनों की वैधता और अनलिमिटेड जियो-टू-जियो कॉल और अन्य नेटवर्क के लिए 3,000 मिनट्स मिलेंगे।
 
Plan Price Validity Benefits
222 1 Month (28 Days) 2GB Data Per Day, Unlimited Jio-to-Jio calls, 1,000 non-Jio minutes
333 2 Months (56 Days) 2GB Data Per Day, Unlimited Jio-to-Jio calls, 1,000 non-Jio minutes
444 3 Months (84 Days) 2GB Data Per Day, Unlimited Jio-to-Jio calls, 1,000 non-Jio minutes
555 3 Months (84 Days) 2GB Data Per Day, Unlimited Jio-to-Jio calls, 3,000 non-Jio minutes

Reliance Jio का दावा है कि कंपनी के नए प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में 20 से 50 प्रतिशत तक सस्ते हैं। बता दें कि कंपनी के 448 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान के साथ यदि अलग से 1,000 मिनट्स ऑफनेट कॉल लेते हैं तो लगभग 80 रुपये चुकाने होंगे।
Advertisement

इसके अलावा Jio ने अपने 19 रुपये और 52 रुपये वाले दोनों ही प्रीपेड प्लान को हटा दिया है। याद करा दें कि 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 150 एमबी डेटा और प्रतिदिन 20 एसएमएस मिलते थे। वहीं, 52 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 1.05 जीबी डेटा और सात दिनों के लिए 70 एसएमएस दिए जाते थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.