365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!

365 दिनों की वैधता के साथ प्लान्स में अनलिमिटिड 5जी सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ भी मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जून 2026 13:52 IST
ख़ास बातें
  • प्लान में JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल/TV सब्सक्रिप्शन भी है।
  • Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस भी प्लान के साथ दिया गया है।
  • इसके साथ JioTV, JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले दो खास प्लान पेश करती है।

भारतीय टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतों में काफी बढ़ोत्तरी की है जिसका सिलसिला अभी भी जारी है। ऐसे में यूजर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाले प्लान अक्सर फायदेमंद साबित होते हैं। इनमें डेली बेसिस पर पर्याप्त डेटा मिलता है, साथ में अनलिमिटिड कॉलिंग और साथ ही फ्री ओटीटी या एंटरटेनमेंट का फायदा भी मिलता है। आज हम आपको रिलायंस जियो को 1 साल की वैधता वाले प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं। 

Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले दो खास प्लान पेश करती है। ये प्रीपेड प्लान यूजर्स को भर भरकर बेनिफिट्स देते हैं। कंपनी के ये प्लान ऐसे रीचार्ज पैक हैं जिनसे अपग्रेड करवाने के बाद आपको सालभर तक वैलिडिटी, डेटा और एंटरटेनमेंट के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी। 365 दिनों की वैधता के साथ प्लान्स में अनलिमिटिड 5जी सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ भी मिलता है। साथ ही फ्री बेनिफिट्स की तो भरमार है। आइए जानते हैं जियो के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान के बारे में विस्तार से। 

Advertisement

Jio Rs 3599 Plan
Jio 365 दिनों की वैधता वाले प्लान में 3599 रुपये का शुरुआती प्लान पेश करती है। इस प्लान में डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है। प्लान के साथ कुल 912.5GB डेटा कंपनी दे रही है। साथ में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और SMS बेनिफिट भी हैं। हाई स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट कनेक्शन चलता रहता है लेकिन स्पीड 64 Kbps तक ही रह जाती है। प्लान में यूजर को रोज 100 SMS फ्री मिलते हैं। 

प्लान में JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल/TV सब्सक्रिप्शन भी है। साथ ही आपको Free Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में ग्राहक को JioTV, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 365 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। जियो प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज का ऑप्शन देता है।

Jio Rs 3999 Plan
कंपनी 3999 रुपये का दूसरा वार्षिक प्लान पेश करती है। यह प्लान 365 दिनों तक 2.5G डेटा देता है। डेली बेसिस पर अनलिमिटिड लोकल/एसटीडी कॉलिंग की भी सुविधा है। प्लान में रोजाना 100 SMS फ्री हैं। इसके साथ में JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल/TV सब्सक्रिप्शन भी है। Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस भी प्लान के साथ दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ JioTV, JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया है। 

Advertisement

कंपनी प्लान के साथ FanCode सब्सक्रिप्शन भी देती है जिसके माध्यम से यूजर FanCode OTT ऐप का एक्सेस पाता है। यहां पर Formula 1 रेसिंग जैसे लाइव स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है। कंपनी के ये दोनों ही प्लान लगभग समान बेनिफिट्स के साथ आते हैं। अंतर केवल OTT ऐप्स के एक्सेस का है। अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.