• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio दे रही डेली 3GB के साथ 2GB इंटरनेट फ्री, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, OTT जैसे फायदे सिर्फ इतने में!

Jio दे रही डेली 3GB के साथ 2GB इंटरनेट फ्री, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, OTT जैसे फायदे सिर्फ इतने में!

Reliance Jio यूजर्स के लिए ज्यादा इंटरनेट डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान पेश करती है।

Jio दे रही डेली 3GB के साथ 2GB इंटरनेट फ्री, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, OTT जैसे फायदे सिर्फ इतने में!

Reliance Jio यूजर्स के लिए ज्यादा इंटरनेट डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान पेश करती है।

ख़ास बातें
  • यह प्लान कम कीमत में कमाल के बेनिफिट देकर जाता है।
  • JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी।
  • JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं।
विज्ञापन
Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जो अपने यूजर्स के लिए हर तरह के रीचार्ज प्लान पेश करती है। कंपनी के प्रीपेड प्लान्स की बात करें तो कुछ प्लान ऐसे हैं जो सस्ते में ही कमाल का बेनिफिट दे जाते हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान में डेली बेसिस पर भरपूर डेटा है, अनलिमिटिड कॉलिंग है, और साथ में कॉम्प्लिमेंट्री लाभ भी दिए गए हैं। 

Reliance Jio यूजर्स के लिए ज्यादा इंटरनेट डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान पेश करती है। कंपनी का प्लान सिर्फ 219 रुपये में आता है। इसके बेनिफिट जानकर आप चौंक उठेंगे, खासकर वे यूजर्स जिनको डेली डेटा की ज्यादा जरूरत पड़ती है। यह प्लान यूजर को रोजाना 3GB डेटा देता है। लेकिन इसके साथ में 2GB एक्स्ट्रा डेटा भी कंपनी देती है। प्लान की वैधता कम दिनों की है जो कि 14 दिनों के लिए आता है। लेकिन इसमें आपको पूरे 44GB इंटरनेट डेटा का लाभ मिलता है। 

यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। प्लान को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट, MyJio App, या नजदीकी जियो रिटेलर से 219 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इस प्लान के साथ कंपनी डेली बेसिस पर 100 SMS भी फ्री दे रही है। यह प्लान आपको JioTV, JioCinema, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। 

प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत काम का है जो शॉर्ट टर्म प्लान में ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट चाहते हैं। साथ ही अनलिमिटिड कॉलिंग और SMS भी फ्री हैं। ऐसे में यह प्लान कम कीमत में कमाल के बेनिफिट देकर जाता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »