Jio, Airtel, VI के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले तगड़े प्लान, 400 रुपये से कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट

Airtel के 455 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB डाटा आता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2023 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 6GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 455 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB डाटा आता है।
  • Vodafone Idea के 459 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 6GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Unsplash

हर महीने के रिचार्ज के झंझट से बचने के लिए तीन का रिचार्ज करवाना ज्यादा सही विकल्प है। अगर आप कम बजट में 3 महीने की वैधता वाला प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए तीन बेस्ट प्लान लेकर आए हैं। Jio, Airtel, Vodafone Idea के इन प्रीपेड प्लान में 3 महीने की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और थोड़ा इंटरनेट भी मिलता है, जिससे यूजर्स बेसिक कार्य कर सकते हैं। अगर आपको ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं और लंबे समय तक प्लान को एक्टिवेट रखना चाहते हैं तो 500 रुपये से कम बजट में आने वाले प्लान के बारे में जान सकते हैं।

Jio का 395 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 6GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चल सकता है। वॉयस कॉलिंग के मामले में यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग का सपोर्ट करता है। एसएमएस के मामले में यह 1000 फ्री मैसेज प्रदान करता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। अन्य फायदों में जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस शामिल है।
Advertisement

Airtel का 455 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 455 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB डाटा आता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता प्रदान करता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह प्लान कुल 900SMS प्रदान करता है। अन्य फायदों के मामले में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री एक्सेस शामिल है।

Vodafone Idea का 459 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 459 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 6GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता आती है। वॉयस कॉलिंग के मामले में यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग का सपोर्ट करता है। इस प्रीपेड प्लान में कुल 1000 SMS दिए जाते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 50p/MB की दर से चार्ज लगता है। अन्य फायदों में Vi Movies & TV Basic एक्सेस शामिल है, जिसमें लाइव टीवी, न्यूज, मूवीज और ऑरिजनल्स का एक्सेस शामिल है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.