Jio, Airtel, Vi की सरकार से इन विदेशी वेबसाइट को बैन करने की गुहार

COAI के अनुसार, चुराए गए इक्विपमेंट्स में RRU (रिमोट रेडियो यूनिट) और BBU (बेसबैंड यूनिट) मुख्य डिवाइसेज हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मार्च 2024 18:34 IST
ख़ास बातें
  • COAI ने दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल को एक पत्र लिखा है
  • टेलीकॉम इक्विपमेंट्स की चोरी पर रोक लगाने का आग्रह किया
  • चोरी किए गए डिवाइस को eBay, Alibaba, Telefly पर बेचे जाने का संदेह

Photo Credit: Unsplash

दूरसंचार उद्योग संगठन COAI ने टेलीकॉम डिवाइस की चोरी के बढ़ते मामलों को खत्म करने के लिए कथित तौर पर सरकार से गुहार लगाई है। संगठन चाहता है कि सरकार कुछ पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट्स को बैन करे, जहां चोरी हुए इक्विपमेंट्स को बेचे जाने का संदेह है। बता दें कि सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) में रिलायंस जियो (Jio), भारती एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vi) जैसे ऑपरेटर्स सदस्यों के रूप में शामिल हैं।

टीओआई के अनुसार, COAI ने दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने टेलीकॉम इक्विपमेंट्स की चोरी पर रोक लगाने का आग्रह किया है। संगठन ने कुछ बाहरी वेबसाइट्स को बैन करने का अनुरोध भी किया है, जिनमें इन इक्विपमेंट्स के बेचे जाने की बात कही गई है। COAI का कहना है कि इन चोरियों से ना केवल कंपनियों को, बल्कि ग्राहकों का भी नुकसान हो रहा है। रिपोर्ट कहती है कि अपने पत्र में टेलीकॉम कंपनियों ने कहा कि उन्हें प्रभावित लोकेशन पर इक्विपमेंट्स को फिर से इंस्टॉल करने में भारी नुकसान और खर्च हो रहा है।
Advertisement

संगठन से दूरसंचार विभाग (DoT) से कुछ विदेशी वेबसाइटों को तुरंत ब्लॉक करने के लिए भी आग्रह किया है, जिनमें eBay, Alibaba, Seeker816, dorfatrade और Telefly जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस पत्र में कथित तौर पर दावा किया गया है कि ये वेबसाइट्स उन एक्टिव इक्विपमेंट्स को बेच रही हैं, जिन्हें जियो, एयरटेल और वीआई के नेटवर्क से चुराए जाने का संदेह है। अपने पत्र में COAI ने लिखा, "यह महत्वपूर्ण है कि इन वेबसाइटों को तुरंत ब्लॉक कर दिया जाए।" 

COAI के अनुसार, चुराए गए इक्विपमेंट्स में RRU (रिमोट रेडियो यूनिट) और BBU (बेसबैंड यूनिट) मुख्य डिवाइसेज हैं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट आगे बताती है कि COAI ने अपने पत्र के जरिए DoT से टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा के लिए राज्यों को पुलिस प्रोटेक्शन भी मांगी है।
Advertisement

सबसे ज्यादा चोरी की वारदात कथित तौर पर दिल्ली एनसीआर, आसाम, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक और तमिलनाडु से रिपोर्ट की गई हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: COAI, COAI DoT, DoT
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  3. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  4. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  8. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  9. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  10. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.