Jio, Airtel, Vi और BSNL के इन प्लान में रोज़ मिलेगा 3GB डाटा और कई सारे बेनेफिट्स...

Jio, Airtel, Vi और BSNL कंपनियां के डेली 3 जीबी डाटा देने वाले रीचार्ज प्लान। इन प्लान्स में मिलती है 455 दिन तक की वैलिडिटी और कई ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 फरवरी 2022 12:05 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के प्लान में 455 दिन तक मिलता है डेली 3 जीबी डाटा
  • Vi अपने प्लान में डेली 3 जीबी डाटा के अलावा 48GB एक्स्ट्रा डाटा देता है
  • Airtel का प्लान Amazon Prime और Xstream Mobile के फ्री सब्सक्रिप्शन से लै
Jio, Airtel, Vi और BSNL कंपनियां अपने प्रीपेड रीचार्ज में कई प्लान डेली 3 जीबी डाटा पैक्स के साथ लाती हैं। इन रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को डाटा के साथ कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स भी मिलते हैं। हालांकि, ओटीटी सब्सक्रिप्शन की बात करें, तो कुछ कंपनियों के पैक्स में ओटीटी सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है, जबकि कुछ के पैक्स में आपको Disney+ Hotstar mobile और Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। यदि आपको भी डेली 2 जीबी डाटा वाला प्रीपेड प्लान पर्याप्त नहीं पड़ता, तो आप अपने नेटवर्क के हिसाब से नीचे बताए गए डेली 3 जीबी डाट पैक को चुन सकते हैं।
 

Jio 3GB Daily Prepaid Plans

जियो कंपनी ग्राहकों के लिए चार पैक डेली 3 जीबी डाटा पैक के साथ लाती है। सबसे सस्ते पैक की बात करें, तो यह 419 रुपये है, जो कि आपको 28 दिन तक की वैलिडिटी के साथ डेली 3 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा प्रदान करता है। दूसरी प्लान 601 रुपये है, जिसमें 28 दिन तक डेली 3 जीबी डाटा के साथ 6 जीबी एक्स्ट्रा डाटा प्रदान किया जाता है। इसमें कॉलिंग  और एसएमएस बेनेफिट भी शामिल है। हालांकि, यह प्लान ग्राहकों को Disney+ Hotstar mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन 1 साल तक की वैधता के साथ उपलब्ध कराता है।
Advertisement

लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के हिसाब से Jio 1,199 रुपये का पैक लाता है, जिसकी वैलिडिटी 84 दिन तक की है। इसमें कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं। सालभर की वैलिडिटी के लिए आप 4199 रुपये का पैक ले सकते हैं, जिसमें डेली 3 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।
 

Airtel 3GB Daily Prepaid Plans

एयरटेल कंपनी डेली 3 जीबी डाटा के लिए दो प्लान लेकर आती है, जो है 599 रुपये का प्लान और 699 रुपये का प्लान। 599 रुपये वाले एयरटेल पैक में ग्राहकों को डेली 3 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस बेनेफिट्स मिलते हैं। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ ऐता है। इसमें आपको 1 साल तक के लिए Disney+ Hotstar mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Advertisement

Airtel के 699 रुपये प्लान की बात करें, तो इस कीमत में कंपनी यूज़र्स को 56 दिन की वैलिडिटी के साथ सभी बेनेफिट्स प्रदान करती है। खास बात यह है कि यह प्लान Amazon Prime और Xstream Mobile के फ्री सब्सक्रिप्शन से भी लैस है।
 

Vi 3GB Daily Prepaid Plans

वीआई (वोडाफोन आइडिया) कंपनी के डेली 3 जीबी डाटा वाले पैक की शुरुआती कीमत 475 रुपये है। इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 3 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस बेनेफिट्स मिलते हैं। ठीक इसी बेनेफिट्स से लैस प्लान में 1 साल तक के Disney+ Hotstar mobile के फ्री सब्सक्रिप्शन के लिए आप 601 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। हालांकि, यह प्लान डेली 3 जीबी डाटा के अलावा 16 जीबी एक्सट्रा डाटा उपलब्ध करता है।
Advertisement

इसमें एक प्लान 699 रुपये की कीमत के साथ आता है, जिसमें ग्राहकों को डेली 3 जीबी डाटा 56 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होता है। इस प्लान में कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस फ्री भेजने की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा, कंपनी 901 रुपये का भी प्लान लेकर आती है, जिसमें यह सभी बेनेफिट्स 70 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। खास बात यह है कि इस प्लान में ग्राहकों को 1 साल तक के लिए Disney+Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इतना ही नहीं इसके अलावा, इस प्लान में डेली 3 जीबी डाटा के अलावा 48GB एक्स्ट्रा डाटा भी प्राप्त होता है।

वीआई के इन प्लान्स में वीकेंड डाटा रोलओवर और ऑलनाइट बिंज की सुविधी भी मौजूद है।
Advertisement
 

BSNL 3GB Daily Prepaid Plans

बीएसएनएल कंपनी यूं तो कई सारे डेली डाटा प्लान सस्ती कीमत में लाती है, लेकिन डेली 3 डाटा पैक की बात करें तो इसमें आपको ज्यादा विकल्प नहीं मिलेंगे। कंपनी का सबसे सस्ता डेली 3 जीबी डाटा प्लान 299 रुपये का है। इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 3 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स मिलते हैं। इसके अलावा, 998 रुपये में आपको 180 दिन तक के लिए डेली 3 जीबी डाटा प्लान मिलेगा, बाकि बेनेफिट्स अन्य प्लान की तरह समान है। इसमें 2,999 रुपये वाला प्लान 455 दिन तक की वैलिडिटी के रूप में आपको डेली 3 जीबी डाटा एक्सेस कराता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  4. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  6. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  3. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  5. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  7. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  8. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  9. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  10. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.