डेटा में सबसे आगे हैं रिलायंस जियो और एयरटेल: सीएलएसए

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 14 सितंबर 2016 10:29 IST
रिलायंस जियो और भारती एयरटेल नेटवर्क, स्पेक्ट्रम, फाइबर नेटवर्क और मोबाइल टॉवर के मामले में दूरसंचार क्षेत्र में बेहतर स्थान पर है। ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए द्वारा एक विश्लेषण में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। सीएलएसए के विश्लेषण में कहा गया, "हम मानते हैं कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो स्पेक्ट्रम के मामले में आगे हैं। साथ ही मोबाइल टॉवर, नेटवर्क और फाइबर नेटवर्क के माध्यम से रिलायंस जियो जनवरी 2017 से अपने उपभोक्ताओं को बनाए रखने में सफल रहेगी।"

इसमें कहा गया है कि हालांकि मेट्रो शहरों में ग्राहक 3जी और 4जी तकनीक को तेजी से अपना रहे हैं, लेकिन इसकी पैठ अभी भी महज 20 फीसदी ही है, इसलिए इसमें विकास की काफी संभावना है।

इस विश्लेषण में आगे कहा गया, "आने वाले महीनों में, जियो के मुफ्त वॉयस और डेटा ऑफर से (दिसंबर तक) ग्राहकों को जोड़ने में सहारा मिलेगा, लेकिन इससे मोबाइल डेटा का उपयोग शुरू होगा तता डेटा बाजार का विस्तार होगा।"

सीएलएसए ने मोबाइल ग्राहकों की वृद्धि 6 फीसदी दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है और यह वित्त वर्ष 2016-18 तक 1.2 अरब हो जाएगी और कुल 91 फीसदी लोग इसका इस्तेमाल करेंगे, जबकि गांवों में 65 फीसदी लोग इसे अपनाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio 4G, Reliance Jio 4G, Airtel, CLSA
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  2. 550W पावर के साथ Zebronics ने लॉन्च किया नया Zeb Juke Bar साउंडबार, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Poco X8 Pro Max में हो सकता हैचिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 550W पावर के साथ Zebronics ने लॉन्च किया नया Zeb Juke Bar साउंडबार, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्लान!
  3. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  4. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  5. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  6. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  7. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  9. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.