Jio 5G : जियो का 5G इंटरनेट चलाने के लिए कराना होगा यह रिचार्ज!

Jio 5G : Jio ने कहा है कि प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए 239 रुपये या उससे अधिक के प्लान के साथ रिचार्ज करना जरूरी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2022 12:43 IST
ख़ास बातें
  • कस्‍टमर्स को कम से कम 239 रुपये का प्‍लान लेना होगा
  • प्रीपेड और पोस्‍टपेड दोनों ग्राहकों को कराना होगा रिचार्ज
  • इसके बाद ही जियो के वेलकम ऑफर से जुड़ पाएंगे

Jio 5G : जियो वेलकम ऑफर रिलीज करने के दौरान कंपनी ने इसकी घोषणा नहीं की थी। 239 रुपये से कम के किसी भी प्लान पर जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ नहीं मिलेगा।

रिलायंस जियो (Jio) की 5G सेवाएं देश के 4 शहरों में शुरू हो गई हैं। Jio 'ट्रू' 5G ब्रैंडिंग के साथ कंपनी ने अपने 5जी नेटवर्क की बीटा टेस्टिंग दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में शुरू कर दी है। कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि टेस्टिंग के दौरान सिर्फ वही लोग जियो की 5जी सेवाओं को इस्‍तेमाल कर पाएंगे, जिन्‍हें इनवाइट मिलेगा। कस्‍टमर्स को Jio 5G का इनवाइट उनके MyJio ऐप पर डिलीवर किया जाएगा। कंपनी यह भी बता चुकी है कि लोगों को नया सिम लेने की जरूरत नहीं होगी। जियो के 4G सिम 5G इनेबल्‍ड हैं। जियो की 5G सेवाओं के इस्‍तेमाल के लिए किस शहर में कितने कस्‍टमर्स को इनवाइट भेजा गया है, इसकी जानकारी अभी नहीं है, हालांकि कंपनी ने एक शर्त जरूर रख दी है।   

telecomtalk की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो ने अपने कस्‍टमर्स को कम से कम 239 रुपये के प्लान के साथ रिचार्ज करने के लिए कहा है, ताकि 1 जीबीपीएस तक की स्‍पीड के साथ 5G सेवाओं का इस्‍तेमाल करने के लिए जियो वेलकम ऑफर हासिल किया जा सके। Jio ने कहा है कि प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए 239 रुपये या उससे अधिक के प्लान के साथ रिचार्ज करना जरूरी है।

जियो वेलकम ऑफर रिलीज करने के दौरान कंपनी ने इसकी घोषणा नहीं की थी। 239 रुपये से कम के किसी भी प्लान पर जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर' नहीं मिलेगा, यानी वो 5G सेवाओं का आनंद नहीं ले पाएंगे। कंपनी का यह कदम एवरेज रेवेन्‍यू प्रति यूजर (ARPU) को बढ़ाने का तरीका हो सकता है। 

इस शर्त का जियो को कितना फायदा होगा यह तो आने वाले वक्‍त में ही पता चल पाएगा। हालांकि जो यूजर्स 5G को एक्‍सपीरियंस करना चाहते हैं और जिन्‍हें इसकी वाकई जरूरत है, उनके लिए 239 रुपये का रिचार्ज बहुत महंगा सौदा नहीं होगा। हाई-स्‍पीड इंटरनेट उनकी रोजाना की जिंदगी को आसान बनाएगा। Jio ने कहा है कि अगर आपके पास वैध एक्टिव बेस प्लान है तो आपको 5G डेटा मिलेगा। कंपनी ने कहा कि यूजर्स को n28, n78 और n258 बैंड पर 5G मिलेगा। लोगों को यह भी ध्‍यान देना होगा कि उनकी डिवाइस 5जी सपोर्ट करती है या नहीं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.