आइडिया के 'निर्वाण प्लान' हुए पहले से ज्यादा फायदेमंद, अब मिलेगा इतना डेटा

अब 389 रुपये, 1,299 रुपये, 1,699 रुपये और 2,999 रुपये के रीचार्ज पैक अपडेट किए गए हैं। 389 रुपये वाला प्लान अब असीमित कॉल, इनकमिंग व आउटगोइंग में रोमिंग कॉल, 20 जीबी डेटा देगा। पहले इस प्लान में सिर्फ इनकमिंग कॉल मुफ्त थीं और डेटा की सीमा 10 जीबी ही थी। 1,299 रुपये वाले प्लान में अब यूज़र को 85 जीबी की जगह 100 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, 1,699 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूज़र को पूरे महीने इस्तेमाल के लिए 150 जीबी डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 19 फरवरी 2018 11:21 IST
टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेल्युलर ने जियो से मुकाबला करने के लिए अपने पोस्टपेड प्लान में एक बार फिर बदलाव किया है। कंपनी ने पहले 499 रुपये, 649 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान में डेटा का लाभ बढ़ाया था और अब निर्वाण पोस्टपेड प्लान के सभी 8 रीचार्ज पैक में डेटा का फायदे बढ़ा दिए गए हैं। टेलीकॉमटॉक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अब 389 रुपये, 1,299 रुपये, 1,699 रुपये और 2,999 रुपये के रीचार्ज पैक अपडेट किए गए हैं। 389 रुपये वाला प्लान अब असीमित कॉल, इनकमिंग व आउटगोइंग में रोमिंग कॉल, 20 जीबी डेटा देगा। पहले इस प्लान में सिर्फ इनकमिंग कॉल मुफ्त थीं और डेटा की सीमा 10 जीबी ही थी।

1,299 रुपये वाले प्लान में अब यूज़र को 85 जीबी की जगह 100 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, 1,699 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूज़र को पूरे महीने इस्तेमाल के लिए 150 जीबी डेटा मिलेगा। पहले यह सीमा 110 जीबी थी। 1,999 रुपये का प्लान यूज़र को महीने भर के लिए 300 जीबी डेटा देगा। इससे पहले दोनों ऑफर (क्रमश:) 135 जीबी और 220 जीबी मासिक डेटा के साथ उपलब्ध थे।
Advertisement

जैसा कि हमने पहले बताया, कंपनी ने कुछ दिन पहले ही अपने 499 रुपये, 649 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया था। निर्वाण 499 प्लान यूज़र को 40 जीबी डेटा दे रहा है, जिसमें 200 जीबी तक डेटा अगली बिलिंग साइकल में जोड़ने का विकल्प शामिल है। प्रतिदिन के हिसाब से डेटा प्रयोग करने की कोई सीमा नहीं है। 499 रुपये के पलान में असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, रोमिंग पर नेशनल कॉल की सुविधा मिलेगी। यूज़र को प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इससे पहले समान लाभ के साथ 499 रुपये वाले प्लान में यूज़र को 30 जीबी डेटा ही मिलता था।

वहीं, 699 रुपये वाले प्लान में अब यूज़र को 50 जीबी डेटा मिलेगा। पहले इस प्लान के तहत 45 जीबी डेटा ही दिया जाता था। इस प्लान में भी यूज़र को 200 जीबी तक डेटा अगली साइकल में ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त असीमित कॉल व 100 एसएमएस प्रतिदिन का लाभ भी इस प्लान में शामिल रहेगा।
Advertisement

अब बारी 999 रुपये वाले प्लान की। इसमें यूज़र को 80 जीबी डेटा मिलेगा, जो पहले 70 जीबी था। 200 जीबी तक डेटा को अगली बिल साइकल में इस्तेमाल करने का विकल्प शामिल है। यूज़र को इसमें भी असीमित कॉल व 100 एसएमएस प्रतिदिन का लाभ मिलेगा।
Advertisement

इसके अतिरिक्त सभी निर्वाण प्लान में पोस्टपेड यूज़र को 12 महीने की वैधता के साथ आइडिया म्यूज़िक, मूवीज़, गेम का लाभ मिलेगा। 4-12 महीने के लिए मैग्ज़ीन की सदस्यता और 4 महीने का आइडिया फोन सिक्यॉर लाभ भी यूज़र को दिया जाएगा। निर्वाण के पोस्टपेड प्लान फैमिली के लिहाज़ से ( 5 कनेक्शन तक) भी मुहैया करवाए जाते हैं। इस ऑफर के ज़रिए यूज़र प्लान के सभी फायदे तो उठा ही सकते हैं, साथ ही उन्हें बिल की पूरी राशि पर 20 प्रतिशत छूट भी दी जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Idea, Idea Cellular, Postpaid, Postpaid Plans, Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.