Idea दे रही है Karbonn के स्मार्टफोन और फीचर फोन के साथ कैशबैक

आइडिया, कार्बन के युवा 2 पर भी 2,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। इस 4जी फोन की वर्तमान कीमत 4,999 रुपये है, जो घटकर 2,999 रुपये हो जाएगी। इसमें भी 500 रुपये का कैशबैक 18 महीने पूरे होने पर यूजर के आइडिया वॉलेट में आएगा और बाकी बचे 1500 रुपये 36 महीने पूरे होने पर वॉलेट में ही मिलेंगे।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 30 जनवरी 2018 16:58 IST
ख़ास बातें
  • Idea लाई कार्बन के स्मार्टफोन व फीचर फोन पर आकर्षक कैशबैक
  • प्लान के मुताबिक फोन खरीदने पर 50 फीसदी से ज्यादा 'फायदा'
  • खास तौर से फीचर फोन पर कंपनी लाई है बड़ा कैशबैक
ज्यादा से ज्यादा यूजर जोड़ने के लिए आइडिया ने भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कार्बन के साथ साझेदारी की है। आइडिया ने कार्बन के स्मार्टफोन और फीचर फोन पर आकर्षक कैशबैक ऑफर लॉन्च किए हैं। नियम और शर्तों के साथ इन कैशबैक ऑफर का लाभ कार्बन के स्मार्टफोन और फीचर फोन खरीदने वाले सभी ग्राहकों को मिलेगा। खास तौर से फीचर फोन पर बड़ी छूट दी गई है, जिसके बाद कंपनी का दावा है इस नए प्लान के तहत फीचर फोन खरीदना 'मुफ्त का सौदा' साबित होगा।
 

स्मार्टफोन पर कितना कैशबैक

कार्बन के ए41 पावर और ए9 इंडियन पर कंपनी 1,500 रुपये का कैशबैक दे रही है। इन दोनों फोन की कीमत 2,999 रुपये व 3,699 रुपये (क्रमश:) है। ए1 पावर की बात करें तो यह स्मार्टफोन बाजार में पहले से उपलब्ध है और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर 3,199 रुपये में बिक रहा है। इस तरह कंपनी का दावा है कि आइडिया के ग्राहक ये 4जी स्मार्टफोन लगभग आधी कीमत में खरीद सकते हैं। कैशबैक की राशि ग्राहक के आइडिया वॉलेट में आएगी। 500 रुपये 18 महीने पूरे होने पर मिलेंगे वहीं, बाकी के 1,000 रुपये 36 महीने पूरे होने पर इसी वॉलट में कंपनी की ओर से अदा किए जाएंगे।

आइडिया, कार्बन के युवा 2 पर भी 2,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। इस 4जी फोन की वर्तमान कीमत 4,999 रुपये है, जो घटकर 2,999 रुपये हो जाएगी। इसमें भी 500 रुपये का कैशबैक 18 महीने पूरे होने पर यूजर के आइडिया वॉलेट में आएगा और बाकी बचे 1500 रुपये 36 महीने पूरे होने पर वॉलेट में ही मिलेंगे।

कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए ए41, ए9 और युवा 2 के यूजर को पहले 18 महीने में कुल 3,000 रुपये का रीचार्ज करवाना होगा और दूसरे 18 महीने में भी कुल 3,000 रुपये का ही रीचार्ज और करवाना होगा। सुझाव के तौर पर बता दें कि यूजर कंपनी का 169 रुपये वाला प्लान भी ले सकते हैं, 28 दिन की वैधता के साथ हर दिन 1 जीबी डेटा के साथ उपलब्ध है। इस प्लान में 28 दिन तक असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, मुफ्त रोमिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
Advertisement
 

फीचर फोन पर कैशबैक ऑफर

कंपनी कार्बन के310एन, के24 प्लस और के9 जंबो जैसे फीचर फोन पर 1,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दे रही है। इन फीचर फोन की कीमत (999 रुपये, 1,199 रुपये और 1,399 रुपये क्रमश:) है। इस तरह यूजर को फीचर फोन पर बड़ा कैशबैक दिया जा रहा है। के310एन की बात करें तो यह 36 महीने बाद यूजर के लिए 'बिल्कुल मुफ्त' वाला सौदा होगा।

फीचर फोन पर कैशबैक ऑफर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को पहले 18 महीने में कुल 2,700 रुपये का रीचार्ज करवाना होगा। बाकी 19-36 महीने के बीच कुल 500 रुपये का रीचार्ज और करवाना होगा। विकल्प के लिए बता दें कि यूजर 145 रुपये का प्लान ले सकते हैं, जो 28 दिन की वैधता के साथ 0.5 जीबी डेटा और 500 एसएमएस दे रहा है। साथ ही यह प्लान 28 दिन की वैधता के साथ यूजर को असीमित कॉल करने की भी सुविधा देता है। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि यूजर को कैशबैक, टॉकटाइम के रूप में उसके प्रमुख एकाउंट में मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

480x800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: idea, karbonn, idea cashback, karbonn phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.