• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जियो फोन के जवाब में एयरटेल ने लॉन्च किया कार्बन ए1 इंडिया और ए41 पावर को

जियो फोन के जवाब में एयरटेल ने लॉन्च किया कार्बन ए1 इंडिया और ए41 पावर को

कार्बन ए40 इंडियन को लॉन्च करने के बाद एयरटेल ने अपने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्रोग्राम के तहत कार्बन के साथ साझेदारी में नए डिवाइस मार्केट में उतारे हैं। ये नए हैंडसेट हैं- कार्बन ए1 इंडियन और कार्बन ए41 पावर।

जियो फोन के जवाब में एयरटेल ने लॉन्च किया कार्बन ए1 इंडिया और ए41 पावर को
ख़ास बातें
  • 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्रोग्राम के तहत एयरटेल ने लॉन्च किए फोन
  • ये नए हैंडसेट हैं- कार्बन ए1 इंडियन और कार्बन ए41 पावर
  • जियो फोन की तरह कार्बन के इन हैंडसेट को वापस नहीं लौटाना होगा
विज्ञापन
रिलायंस जियो द्वारा जियो फोन पेश किए जाने के बाद सस्ते 4जी हैंडसेट के मार्केट में हलचल सी आ गई है। जियो ने चुनौती दी तो एयरटेल और वोडाफोन ने इसे हाथों-हाथ स्वीकार कर लिया। कार्बन ए40 इंडियन को लॉन्च करने के बाद एयरटेल ने अपने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्रोग्राम के तहत कार्बन के साथ साझेदारी में नए डिवाइस मार्केट में उतारे हैं। ये नए हैंडसेट हैं- कार्बन ए1 इंडियन और कार्बन ए41 पावर। याद रहे कि वोडाफोन ने माइक्रोमैक्स के साथ साझेदारी में भारत-2 अल्ट्रा को पेश किया था। इस रेस में सरकारी कंपनी बीएसएनएल भी पीछे नहीं है। कंपनी माइक्रोमैक्स भारत-1 फोन को पेश किया था।

Karbonn A1 Indian और A41 Power की कीमत
एयरटेल ने जानकारी दी है कि कार्बन ए1 इंडियन और कार्बन ए41 पावर की प्रभावी कीमत क्रमशः 1,799 और 1,849 रुपये होगी। कार्बन का कहना है कि कार्बन ए1 इंडियन और कार्बन ए41 पावर की एमआरपी क्रमशः 4,390 और 4,290 रुपये है।

इच्छुक ग्राहकों को कार्बन ए1 इंडियन खरीदने के लिए 3,299 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, कार्बन ए41 पावर 3349 रुपये में मिलेगा। एयरटेल ने आगे बताया कि इन हैंडसेट पर कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को 36 महीने तक 169 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराना होगा। इसके बाद ही 1,500 रुपये की संपूर्ण राशि कैशबैक के तौर पर मिलेगी। पहले 18 महीने के बाद 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा और 36 महीने पूरे होने पर बाकी 1,000 रुपये कैशबैक के तौर पर वापस मिल जाएंगे।

ऐसे एयरटेल ने ग्राहकों को सुविधा दी है कि वे चाहें तो कार्बन ए1 इंडियन और ए41 पावर के साथ 169 रुपये वाले प्लान को नहीं भी चुन सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ग्राहक अपने पसंद के किसी भी पैक से रीचार्ज कर सकते हैं। हालांकि, कैशबैक पाने के लिए पहले 18 महीने में कम से कम 3,000 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। इसके बाद ही 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके  बाद अगले 18 महीने भी 3,000 रुपये का रीचार्ज करना होगा, तभी बाकी 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।

एयरटेल की ओर से कैशबैक पाने के लिए जियो फोन की तरह कार्बन के इन हैंडसेट को वापस नहीं लौटाना होगा।

जानकारी दी गई है कि नए कार्बन 4जी फोन अगले हफ्ते से अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होंगे। कंपनी ने यह भी बताया है कि Karbonn A40 Indian को अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध करा दिया गया है।

Karbonn A1 Indian और A41 Power के स्पेसिफिकेशन
कार्बन के इन दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। आपको 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, एंड्रॉयड 7.0 नूगा, 1 जीबी रैम, 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट मिलेगा। अंतर की बात करें तो कार्बन ए1 इंडियन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है और इसकी बैटरी 1500 एमएएच की है। वहीं, कार्बन ए41 पावर में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। कार्बन ए1 इंडियन में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कार्बन ए41 पावर में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसर1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा3.2-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता1500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  3. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  4. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  5. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  6. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹30000 वाले स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, मिल रहे सस्ते
  8. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
  9. Flipkart Freedom Sale: ₹399 से खरीदें 10,000mAh बैटरी वाले धांसू पावरबैंक
  10. Flipkart Freedom Sale: ₹5000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17, देखें डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »