Facebook ने खरीदी Reliance Jio में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी, कीमत जान कर हो जाएंगे हैरान

यह डील ऐसे समय में हुई है जब फेसबुक के स्वामित्व वाले WhatsApp ने Google Pay और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म को टक्कर देने के लिए भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस को रोल आउट करने की मंजूरी ले ली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 10:24 IST
ख़ास बातें
  • Facebook और Jio के बीच यह डील 43,574 करोड़ रुपये में हुई
  • फेसबुक और जियो के बीच यह हिस्सेदारी 9.99 प्रतिशत स्टेक्स की है
  • लंबे अरसे से यह डील रही है अफवाहों का हिस्सा

Facebook ने जियो में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है, जिसकी कीमत 43,574 करोड़ रुपये है

Facebook और भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के Jio Digital प्लेटफॉर्म के बीच बिज़नेस डील की अफवाहें लंबे समय से चल री थी और अब यह डील की अफवाहें सच हो गई है। फेसबुक और जियो के बीच बिज़नेस डील की यह बात सच है। यह सौदा अमेरिकी सोशल मीडिया दिग्गज को अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप के हिस्से जियो में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी देगा। बता दें कि 9.99 प्रतिशत की यह हिस्सेदारी पैसों में 43,574 करोड़ रुपये की है।

यह डील ऐसे समय में हो रही है जब फेसबुक के स्वामित्व वाले WhatsApp ने Google Pay और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म को टक्कर देने के लिए भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस को रोल आउट करने की मंजूरी ले ली है। भारत में व्हाट्सऐप के 400 मिलियन यूज़र्स हैं। यह व्हाट्सऐप का के लिए सबसे बड़ा मार्केट है। देश में लगभग 80 प्रतिशत स्मार्टफोन यूज़र्स हैं।
Advertisement

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक का कहना है कि वह अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप को रिलायंस के ई-कॉमर्स बिज़नेस JioMart के साथ सहयोग करने पर ध्यान केंद्रित करेगी ताकि लोग छोटे बिज़नेस से जुड़ सकें। यह भी बता दें कि भारत लगभग 400 मिलियन यूज़र्स के साथ Facebook के लिए सबसे बड़ा एकल बाज़ार है।

मुकेश अंबानी को Jio टेलीकॉम कंपनी को शुरू किए चार साल हो गए हैं और जियो ने इतने छोटे समय में भारत में 38.8 मिलियन यानी 3 करोड़ 88 लाख ग्राहकों के साथ खुद को देश के सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटर में बदल दिया है। इसका एक सबसे बड़ा कारण कंपनी के बेहद कम कीमत वाले टैरिफ प्लान, जो बेहतरीन फायदे लाते हैं।
Advertisement

पिछले महीने Financial Times ने बताया था कि सोशल मीडिया दिग्गज भारत में टेलीकॉम दिग्गज में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए बातचीत कर रहा है, लेकिन कोरोनोवायरस के संक्रमण के चलते ग्लोबल ट्रैवलिंग में प्रतिबंध के कारण यह डील रुकी हुई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Jio, Facebook JIo, Facebook Jio deal

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.