Jio Fiber Set-Top Box: इंस्टॉलेशन, फीचर्स, और जानें सबकुछ...

Jio Fiber ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा के टैरिफ प्लान का ऐलान करते वक्त सब्क्राइबर्स को सेट-टॉप बॉक्स देने की बात की थी। मुफ्त में मिलने वाला जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स एंड्रॉयड पर चलने वाला स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2019 18:13 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो फाइबर इंस्टॉलेशन के लिए एक टेक्निशियन को आपके घर भेजेगा
  • रिलायंस जियो रिटेल स्टोर जाकर अपना मुफ्त जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स पाएं
  • Jio Fiber Preview Offer के यूज़र्स को अब पेड प्लान को चुनना होगा
Jio Fiber ने करीब दो महीने पहले अपने टैरिफ प्लान का ऐलान किया था। अब उसके मौज़ूदा प्रिव्यू ऑफर सब्सक्राइबर्स को प्रीपेड प्लान पर शिफ्ट किया जा रहा है। इस बाबत Jio Fiber अपनी ब्रॉडबैंड सेवा के यूज़र्स को एक मुफ्त सेट-टॉप बॉक्स दे रही है। जियो फाइबर का कनेक्शन लेने वाले नए सब्सक्राइबर्स के लिए भी यही ऑफर है। कुछ टेलीकॉम सर्कल में जियो फाइबर ने अपने ग्राहकों को यह सेट-टॉप बॉक्स देना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में यह हर ग्राहक के लिए उपलब्ध होगा।

Jio Fiber Set-top box: इसके बारे में जानें सबकुछ...

क्या है जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स?
जियो फाइबर ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा के टैरिफ प्लान का ऐलान करते वक्त सब्क्राइबर्स को सेट-टॉप बॉक्स देने की बात की थी। मुफ्त में मिलने वाला जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स एंड्रॉयड पर चलने वाला स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर है। सब्सक्राइबर्स इसे एचडीएमआई के ज़रिए टेलीविजन से कनेक्ट कर सकते हैं। सेट-टॉप बॉक्स ब्लूटूथ पर आधारित रिमोट कंट्रोल, एचडीएमआई केबल, इथरनेट केबल और एक क्विक स्टार्ट गाइड के साथ आता है।
Advertisement

सेट-टॉप बॉक्स कुछ ऐप्स के कंटेंट को स्ट्रीम कर सकता है। यह आम डीटीएच सेट-टॉप बॉक्स जैसा नहीं है। इसका इस्तेमाल सिर्फ इंटरनेट से जोड़कर कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए किया जा सकता है। आपको कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत पड़ेगी। किसी अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर की तरह।

Jio Fiber के सेट-टॉप बॉक्स को एंड्रॉयड 7.0 वर्ज़न पर बनाया गया है और यह दिसंबर 2018 के सिक्योरिटी पैच से लैस है।
Advertisement

जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स मुफ्त कैसे पाया जाए?
Advertisement
कंपनी की ब्रॉडबैंड सेवा लेने वाले मौज़ूदा और नए सब्सक्राइबर्स के लिए जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स उपलब्ध है। अगर आप नए ग्राहक हैं तो आपके घर पर सेट-टॉप बॉक्स आम इंस्टॉलेशन प्रक्रिया के तहत इंस्टॉल कर दिया जाएगा।

Jio Fiber Preview Offer इस्तेमाल कर रहे यूज़र्स नीचे दिए गए निर्देशों को पालन करके मुफ्त जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स पा सकते हैं...
Advertisement

मायजियो ऐप में जाकर अपनी पसंद के प्लान को चुनें। आपके पास मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक प्लान का विकल्प होगा। आप जैसे ही पेमेंट करेंगे। मायजियो ऐप में एक बैनर आ जाएगा जिसकी मदद से आप सेट-टॉप बॉक्स के इंस्टॉलेशन का एप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

आप चाहें तो पास के रिलायंस जियो रिटेल स्टोर जाकर अपना मुफ्त जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स भी ले सकते हैं। सुझाव रहेगा कि इन स्टोर पर जाने से पहले कॉल करके स्टॉक की जांच ज़रूर कर लें।

How to install Jio Fiber set-top box?
रिलायंस जियो फाइबर इंस्टॉलेशन के लिए एक टेक्निशियन को आपके घर भेजेगा। इसके बाद वो शख्स आपको मायजियो ऐप खोलने को कहेगा, ताकि सेट-टॉप बॉक्स के वाउचर को क्लेम किया जा सके। इस प्रक्रिया में कुल 10 मिनट लगेंगे। सेटअप पूरा होते ही आप अपने जियो सेट-टॉप बॉक्स को टीवी के साथ इस्तेमाल कर पाएंगे।

सेट-टॉप बॉक्स शुरुआत में कुछ अपडेट्स इंस्टॉल करेगा और फिर रीबूट हो जाएगा। पहली बार इस्तेमाल के साथ ही रीमोट कंट्रोल को भी नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा।

Jio Fiber सेट-टॉप बॉक्स पर कौन-कौन से ऐप उपलब्ध हैं?
फिलहाल, जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स हॉटस्टार, यूट्यूब, वूट, जियोसावन, जियोटीवी प्लस, सोनीलिव और जियोसिनेमा ऐप्स के साथ आता है। जियोस्टोर के नाम से एक कस्टम ऐप स्टोर भी है। यहां से आप नए ऐप डाउनलोड कर पाएंगे। स्ट्रीमिंग के अलावा आप चुनिंदा गेम डाउनलोड करके उन्हें खेल भी सकते हैं।

सब्सक्राइबर्स को हॉटस्टार वीआई प्लान, सोनीलिव, वूट और अन्य ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। लेकिन यह आपके द्वारा चुने गए प्लान पर निर्भर करेगा।

क्या आप जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स पर लाइव टीवी चैनल्स को स्ट्रीम कर पाएंगे?
जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स किसी आम डीटीएच जैसा नहीं है। हालांकि, इस सेटटॉप बॉक्स पर जियो टीवी प्लस ऐप पहले से इंस्टॉल है। यहां से आपको चुनिंदा लाइव टीवी चैनल को एक्सेस करने का मौका मिलेगा। यानी आप कुछ इंटरटेनमेंट, म्यूजिक और न्यूज चैनल का मज़ा ले पाएंगे। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और लाइव चैनल इस प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Fiber

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.