Jio यूज़र्स के लिए खुशखबरी, इन प्रीपेड प्लान के साथ मुफ्त Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन

Jio अपने सभी प्रीपेड यूज़र्स को चार प्लान के तहत यह ऑफर दे रही है, ये प्लान हैं- 401 रुपये का प्लान, 2,599 रुपये का प्लान, 612 रुपये का डेटा वाउचर और 1208 रुपये का डेटा वाउचर।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 8 जून 2020 12:04 IST
ख़ास बातें
  • 401 रुपये और 2,588 रुपये Jio के नए रीचार्ज प्लान
  • केवल जियो प्रीपेड यूज़र्स के लिए ही है उपलब्ध यह ऑफर
  • चुनिंदा रीचार्ज प्लान के साथ उपलब्ध है यह ऑफर

Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन की कीमत है 399 रुपये

Reliance Jio ने हाल ही में टीज़र के माध्यम से Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन का ऐलान किया था, हालांकि उस वक्त यह साफ नहीं था कि यह ऑफर किस प्लान के तहत मिलने वाला है। लेकिन अब टेलीकॉम कंपनी इन प्लान की जानकारी सार्वजनिक कर दी है। दरअसल, जियो अपने सभी प्रीपेड यूज़र्स को चार प्लान के तहत यह ऑफर दे रही है, ये प्लान हैं- 401 रुपये का प्लान, 2,599 रुपये का प्लान, 612 रुपये का डेटा वाउचर और 1208 रुपये का डेटा वाउचर। बता दें, Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन की कीमत 399 रुपये है, लेकिन जियो अपने उपरोक्त प्लान के तहत यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त प्रदान कर रही है, वो भी 1 साल तक।

Jio ने इस ऑफर की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। इससे पहले टेलीकॉम ऑपरेटर ने Disney+ Hotstar के इस ऑफर लॉन्च की जानकारी टीज़र के जरिए सार्वजनिक की थी, जिसके बाद लोगों की दिलचस्पी इसमें बढ़ती गई। हालांकि, आपको बता दें, जियो पहली टेलीकॉम कंपनी नहीं है जो इस तरह का ऑफर पेश कर रही है, इससे पहले अप्रैल में Airtel ने भी ठीक ऐसा ही ऑफर पेश किया था। इस ऑफर के तहत 401 रुपये के रीचार्ज प्लान पर एयरटेल ग्राहक को एक साल के लिए डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल को टक्कर देने के मकसद से अब जियो ने भी इसे अपने ग्राहकों के लिए पेश कर दिया है।
 
 

How to get free Disney+ Hotstar VIP on Jio

1. डिज़नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन पाने की प्रक्रिया काफी सरल है, आपको ऊपर दिए गए प्लान में से किसी एक प्लान को रीचार्ज कराना है।

2. हॉटस्टार प्लान में 401 रुपये का मासिक प्लान और 2,599 रुपये का वार्षिक रीचार्ज प्लान शामिल है।
Advertisement

3. इसके अलावा 612 रुपये और 1208 रुपये के 4जी डेटा वाउचर पर भी डिज़नी+ हॉटस्टार ऑफर मिल रहा है।

4. इन चारों रीचार्ज में से आप किसी भी प्लान को लेकर डिज़नी+ हॉटस्टार प्लान एक्टिवेट कर सकते हैं।
Advertisement

5. गौर करने वाली बात यह है कि डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी ऑफर को ज़ारी रखने के लिए आपको अपने जियो अकाउंट को बेस रीचार्ज प्लान के साथ एक्टिवेट रखना होगा।
Advertisement
 
 

Jio Hotstar plan benefits

401 रुपये और 2,588 रुपये दोनों ही कंपनी ने न्यू-ब्रांडेड रीचार्ज प्लान हैं, जो डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के अलावा भी कई अन्य बेनेफिट्स के साथ आते हैं। 401 रुपये के रीचार्ज प्लान में आपको प्रतिदन 3 जीबी 4जी डेटा, 6 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा, जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉल, जियो टू लैंडलाइन अनलिमिटेड कॉल, जियो टू अन्य मोबाइल नेटवर्क पर 1000 मिनिट्स और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यह प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आता है। दूसरी तरफ, 2,588 रुपये के रीचार्ज प्लान में प्रतिदन 2 जीबी 4जी डेटा, 10 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा, जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉल, जियो टू लैंडलाइन अनलिमिटेड कॉल, जियो टू अन्य मोबाइल नेटवर्क पर 1000 मिनिट्स और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है।
 

Jio Hotstar data voucher benefits

अगर आप रीचार्ज प्लान नहीं लेना चाहते, बस अतिरिक्त डेटा लेना चाहते हैं, तो आप 612 रुपये और 1,208 रुपये के डेटा वाउचर पर 1 साल तक के लिए मुफ्त डिज़नी+हॉटस्टार सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 612 रुपये के वाउचर में आपको 72 जीबी हाई-स्पीड डेटा और जियो टू अन्य मोबाइल नेटवर्क पर 6,000 मिनिट्स मिलते हैं। इस प्लान की वैधता आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है। वहीं, 1,208 रुपये के वाउचर में आपको 240 जीबी हाई-स्पीड डेटा 240 दिन की वैधता के साथ मिलता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.