Jio यूज़र्स को एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

गौरतलब है कि पिछले महीने Airtel ने 401 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया था, जिसमें डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मुफ्त मिला था। इस प्लान में ग्राहकों को 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है।

Jio यूज़र्स को एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

Disney+ Hotstar VIP के मुफ्त सब्सक्रिप्शन के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं

ख़ास बातें
  • 1 साल के लिए मुफ्त Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन
  • Disney+ Hotstar VIP के सब्सक्रिप्शन की कीमत है 399 रुपये
  • पहले ग्राहकों को Hotstar Premium सब्सक्रिप्शन देता था जियो
विज्ञापन
Reliance Jio के सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी है। इस टेलीकॉम कंपनी ने एक बंडल ऑफर पेश किया है जिसमें जियो सब्सक्राइबर्स को Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन 1 साल तक के लिए मुफ्त मिलेगा। कंपनी इससे पहले भी अपने सब्सक्राइबर्स को Hotstar Premium सब्सक्रिप्शन भी प्रदान कर चुकी है। यह पहली बार होगा कि जब जियो ग्राहकों को 399 रुपये का डिज़नी+हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए देगी। इस सब्सक्रिप्शन के साथ डिज़नी+ शो, मूवी और किड्स कंटेंट के एक्सेस के साथ-साथ हॉटस्टार स्पेशल और लाइव शो का एक्सेस प्राप्त होगा, जिसमें क्रिकेट, प्रीमियर लीग और फॉर्मूला 1 आदि शामिल हैं।

Reliance Jio की अधिकारिक वेबसाइट पर टीज़र पोस्ट किया गया है। बताया गया है कि जल्द ही जियो अपने ग्राहकों को Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन 1 साल तक के लिए फ्री में उपलब्ध कराएगा। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह सब्सक्रिप्शन किसी खास प्लान के तहत प्राप्त होगा या फिर कुछ और। साथ ही ऑपरेटर ने यह भी जानकारी नहीं दी है कि यह ऑफर कब लॉन्च किया जाएगा। वेबसाइट के टीज़र बैनर पर महज “coming soon” का ज़िक्र है।

Gadgets 360 ने इस नए ऑफर के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए रिलायंस जियो को संपर्क भी किया है। कंपनी की तरफ से जवाब मिलते ही, हम आपको अपडेट कर देंगे। इस टीज़र बैनर की जानकारी सबसे पहले टेलीकॉम फोकस ब्लॉग OnlyTech द्वारा दी गई।

आपको बता दें, Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन में ग्राहकों को इंडियन टीवी शो के लेटेस्ट एपिसोड सुबह 6 बजे देखने को मिल जाते हैं। इसमें नई इंडियन फिल्मों के प्रीमियर, डिज़नी+ कंटेंट और एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल शो भी शामिल हैं। इसके साथ ही आपको लाइव स्पोर्ट्स शो का भी एक्सेस मिलता है।

गौरतलब है कि पिछले महीने Airtel ने 401 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया था, जिसमें डिज़नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मुफ्त मिला था। इस प्लान में ग्राहकों को 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है।

इससे पहले जियो अपने ग्राहकों को हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन देती रही है। साल 2016 में जियो ने Jio Play के माध्यम से अपने ग्राहकों को हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ऑफर किया था। Jio Fiber यूज़र्स को भी हाल ही में JioTV+ service के द्वारा Disney+ Hotstar Premium सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »