Jio Plans: जियो के नए और पुराने प्लान एक-दूसरे से कितने अलग? जानें

Jio New Plans: रिलायंस जियो के नए प्रीपेड प्लान आज यानी 6 दिसंबर 2019 से लागू हो गए हैं। Jio का दावा है कि नए जियो प्रीपेड प्लान के साथ यूज़र को 300 प्रतिशत तक के अतिरिक्त बेनिफिट्स मिलेंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2019 14:00 IST
ख़ास बातें
  • 249 रुपये वाले प्लान के साथ 28 दिनों तक हर दिन 2 जीबी डेटा
  • Jio latest plan से जुड़ी डिटेल जानें यहां
  • 129 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा

Jio New Plans: कौन सा जियो प्रीपेड प्लान है आपके लिए सही? जानें

Jio New Plans: रिलायंस जियो के नए प्रीपेड प्लान आज यानी 6 दिसंबर 2019 से लागू हो गए हैं। याद रहे कि 3 दिसंबर से Airtel और Vodafone Idea के भी नए प्लान लागू हो चुके हैं। Jio का दावा है कि नए Jio Prepaid Plan के साथ यूज़र को 300 प्रतिशत तक के अतिरिक्त बेनिफिट्स मिलेंगे। जियो के नए ऑल-इन-वन प्रीपेड प्लान प्रतिदिन डेटा बेनिफिट्स, अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट्स, अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा से लैस हैं। आइए अब आपको नए और पुराने जियो प्लान के बीच का अंतर बताते हैं...
 

Jio Rs. 249 plan vs Rs. 222 plan

सबसे पहले बात करते हैं जियो के नए 249 रुपये वाले ऑल-इन-वन प्लान के बारे में। इस जियो प्लान की वैधता 28 दिनों की है, यूज़र को प्रतिदिन 100 एसएमएस, अनलिमिटेड जियो टू जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉल, अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 1000 मिनट्स, 2 जीबी प्रतिदिन डेटा मिलता है।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Jio New Plan 2019: जियो के प्लान 39 प्रतिशत तक महंगे, जानें नए प्लान से जुड़ी डिटेल

रिलायंस जियो के पुराने 222 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो कॉल और अन्य नेटवर्क के लिए 1,000 मिनट्स के अलावा 28 दिनों की वैधता के साथ हर रोज 100 एसएमएस दिए जाते थे। 2 जीबी डेटा वाले दोनों प्लान को देखने से पता चलता है कि दोनों की कीमतों में 27 रुपये का अंतर है। दोनों ही प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ समान फायदे प्रदान करते हैं।
Advertisement
 
Jio plan प्लान बेनिफिट्स वैधता (दिनों में)
जियो 249 रुपये प्लान 2 जीबी डेटा प्रतिदिन, 1,000 नॉन-जियो मिनट्स, अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस 28
जियो 222 रुपये प्लान 2 जीबी डेटा प्रतिदिन, 1,000 नॉन-जियो मिनट्स, अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस 28
 

Jio Rs. 444 plan vs Rs. 333 plan

जियो के अगले नए प्लान की कीमत है 444 रुपये। इस प्लान के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 2,000 मिनट्स मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।

यह भी पढ़ें-  Jio vs Airtel vs Vodafone Idea New Plan: कौन सा है प्रीपेड प्लान है आपके लिए बेस्ट?
Advertisement

जियो ने पहले 333 रुपये वाले प्लान को उतारा था, इस प्लान के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग, हर रोज 100 एसएमएस के साथ दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 1,000 मिनट्स मिलते हैं। इस प्लान की भी वैधता 56 दिनों की थी। दोनों प्लान में अंतर देखा जाए तो 1,000 नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट्स का है, साथ ही दोनों प्लान की कीमत में 100 रुपये का अंतर भी है।
 
Jio plan प्लान बेनिफिट्स वैधता (दिनों में)
जियो 444 रुपये प्लान 2 जीबी डेटा प्रतिदिन, 2,000 नॉन-जियो मिनट्स, अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस 56
जियो 333 रुपये प्लान 2 जीबी डेटा प्रतिदिन, 1,000 नॉन-जियो मिनट्स, अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस 56
 

Jio Rs. 599 plan vs Rs. 444 plan

28 दिनों और 56 दिनों की वैधता के बाद अब बात जियो के 84 दिनों की वैधता वाले प्लान की। 599 रुपये वाले जियो प्लान के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस, हर रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो टू जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉल, दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 3,000 मिनट्स मिलते हैं।
Advertisement

जियो के पुराने 444 रुपये वाले प्लान में भी प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो टू जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 1,000 मिनट्स मिलते हैं। इस प्लान की भी वैधता 84 दिनों की थी। अब अगर अंतर की बात करें तो दोनों की कीमत में 155 रुपये के अंतर के साथ पुराने और नए प्लान की तुलना में 2,000 अधिक नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं।  
Jio plan प्लान बेनिफिट्स वैधता (दिनों में)
जियो 599 रुपये प्लान 2 जीबी डेटा प्रतिदिन, 3,000 नॉन-जियो मिनट्स, अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस 84
जियो 444 रुपये प्लान 2 जीबी डेटा प्रतिदिन, 1,000 नॉन-जियो मिनट्स, अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस 84
 

Jio Rs. 2,199 plan vs Rs. 1,776 plan

अब बात जियो के लॉन्ग-टर्म प्लान की। 2199 रुपये वाले जियो प्लान की वैधता 365 दिनों की है, इस प्लान के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो टू जियो, दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 12,000 मिनट्स मिलते हैं, साथ में हर रोज 100 एसएमएस मिलेंगे।

जियो के 1,776 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए कुल 4,000 मिनट्स, प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 336 दिनों की है। नए और पुराने प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड जियो वॉयस कॉल की सुविधा तो समान है लेकिन साथ ही दोनों प्लान की कीमत में 423 रुपये और 8,000 नॉन-जियो वॉयस कॉल मिनट्स का अंतर है।
Jio plan प्लान बेनिफिट्स वैधता (दिनों में)
जियो 2,199 रुपये प्लान 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन, 12,000 नॉन-जियो मिनट्स, अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस 365
जियो 1,776 रुपये प्लान 2 जीबी डेटा प्रतिदिन, 4,000 नॉन-जियो मिनट्स, अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस 336

Advertisement
ऊपर बताए गए प्लान के अलावा Jio के पास कुछ अन्य प्लान भी हैं। 199 रुपये वाले जियो प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की है और यह प्लान प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, हर रोज 100 एसएमएस और दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 1,000 मिनट्स के साथ आता है। 349 रुपये वाले जियो प्लान की वैधता 28 दिनों की है, इस प्लान के साथ 3 जीबी डेटा प्रतिदिन, दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 1,000 मिनट्स मिलते हैं।

399 रुपये वाले प्लान के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और 56 दिनों की वैधता के साथ दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 2,000 मिनट्स मिलते हैं। 555 रुपये वाले प्लान के साथ हर दिन 1.5 जीबी डेटा और 84 दिनों की वैधता के साथ 3,000 मिनट्स मिलते हैं।

Jio All-in-One Plans में 129 रुपये वाला प्लान भी शामिल है। इस प्लान के साथ 2 जीबी डेटा, दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 1,000 मिनट्स मिलते हैं, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं, 326 रुपये वाले Jio Prepaid Plan के साथ 6 जीबी डेटा, अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 3,000 मिनट्स मिलते हैं, इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसके अलावा जियो के पास 1,299 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान भी है, इस प्लान के साथ 24 जीबी डेटा, अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 12,000 मिनट्स मिलते हैं, इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.