Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों को Jio का तोहफा! इन रास्तों पर मिलेगा 1 Gbps स्पीड वाला 5G नेटवर्क

Jio ने जानकारी दी है कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को बिना किसी परेशानी के अब Jio 5G नेटवर्क मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मई 2024 22:20 IST
ख़ास बातें
  • केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में Jio 5G नेटवर्क कवरेज
  • यात्रा के दौरान बीच में पड़ने वाले कई कस्बों में भी मिलेगा True 5G
  • चार धाम में पिछले साल 5G नेटवर्क की शुरआत करने वाला पहला ऑपरेटर था Jio
Jio ने चार धाम, यानी केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक स्पेशल घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि उसका ट्रू 5G नेटवर्क चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए इन सभी धामों पर उपलब्ध होगा। पिछले साल, Jio सभी चारधाम मंदिर परिसरों में 5G नेटवर्क लॉन्च करने वाला पहला ऑपरेटर बना था। चारों धाम के अलावा, दावा किया गया है कि चारों धामों के बीच पड़ने वाले क्षेत्रों में भी Jio का 5G नेटवर्क मिलेगा, जिनमें हरिद्वार, ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली-गोपेश्वर सहित कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

एक प्रेस रिलीज के जरिए Jio ने जानकारी दी है कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को बिना किसी परेशानी के अब Jio 5G नेटवर्क मिलेगा। कंपनी ने पिछले साल सभी मंदिर परिसरों में 5G नेटवर्क लॉन्च किया था और ऐसा करने वाला पहला नेटवर्क प्रोवाइडर बना था। कंपनी ने बताया है कि इन चार धामों के रास्ते में पड़ने वाले हरिद्वार, ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली-गोपेश्वर, जोशीमठ, उखीमठ, गुप्तकाशी, उत्तरकाशी, बड़कोट, टेहरी सहित कई क्षेत्रों में भी उसका True 5G नेटवर्क उपलब्ध होगा।

Jio ने पिछले एक साल में अपने ट्रू 5G नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया है। अपने ट्रू 5G नेटवर्क के साथ 4G नेटवर्क के अच्छे स्प्रेड के लिए कंपनी ने चारधाम यात्रा मार्ग पर 4G और 5G टावर की संख्या को बढ़ाया है। इसके अलावा, Jio के पास उपलब्ध स्पेशल 700 मेगाहर्ट्ज बैंड भी अधिक 5G नेटवर्क कवरेज देने का काम करता है। 

Jio का कहना है कि ट्रू 5G नेटवर्क की रेंज में 5G-इनेबल फोन वाले तीर्थयात्री बिना किसी एक्स्ट्रा लागत के 1000 Mbps तक की स्पीड के साथ 5G डेटा का आनंद ले सकेंगे।
Advertisement

पिछले साल, Jio का नेटवर्क कवरेज पूरे उत्तराखंड राज्य में फैल गया था, जिनमें राजधानी देहरादून से लेकर भारत-तिब्बत सीमा के पास सुदूर भारतीय गांव माणा शामिल है। Jio 5G नेटवर्क वर्तमान में 13,650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में भी उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.