BSNL ने लॉन्च किया 247 रुपये का प्रीपेड प्लान, दो पुराने प्लान किए अपग्रेड

BSNL के 1,999 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता 365 दिनों की होती थी। लेकिन अपग्रेड के बाद प्लान की वैधता 425 दिनों की हो गई है।

BSNL ने लॉन्च किया 247 रुपये का प्रीपेड प्लान, दो पुराने प्लान किए अपग्रेड

BSNL के 247 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

ख़ास बातें
  • 247 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज में मिलेगा हर दिन 3 जीबी डेटा
  • BSNL के 998 और 1,999 रुपये वाले प्लान की वैधता बढ़ाई
  • बीएसएनएल की वेबसाइट पर सारी जानकारियां उपलब्ध
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 247 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा बीएसएनएल ने 998 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता भी बढ़ा दी है। वहीं, 1,999 रुपये के बीएसएनएल प्रीपेड रिचार्ज के साथ सब्सक्राइबर्स को 2 महीने का Eros Now एक्सेस भी मिलेगा। ये बदलाव मंगलवार (10 मार्च) को किए गए। ये बदलाव हरियाणा, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे चुनिंदा सर्कल में लागू हैं।

BSNL Haryana वेबसाइट के अनुसार, 247 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। लेकिन हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट आउटगोइंग कॉल संभव हैं। इस प्लान में 3 जीबी डेटा और हर दिन भेजने के लिए 100 एसएमएस मैसेज मुफ्त मिलेंगे। इसके अलावा लोकधुन कंटेंट का भी एक्सेस दिया जा रहा है। बता दें कि बीएसएनएल के इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है।

247 रुपये वाला BSNL Prepaid Recharge Plan कर्नाटक और तमिलनाडु सर्कल में उपलब्ध करा दिया गया है।

247 रुपये के रिजार्च प्लान को लॉन्च करने के अलावा बीएसएनएल ने 998 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता 240 दिन से बढ़ाकर 270 दिन कर दी है। नई वैधता 90 दिनों के प्रमोशनल ऑफर के तौर पर उपलब्ध है। वहीं, 998 रुपये के इस प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके साथ 2 महीने के लिए पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन (PRBT) भी दी जाएगी।

बीएसएनएल ने अपने 1,999 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता 60 दिनों तक बढ़ा दी है और इसके साथ ही ग्राहकों को 2 महीने तक का Eros Now सर्विस एक्सेस भी मिलेगा। 1,999 रुपये के प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 3 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस मैसेज भेजने की सुविधा मिलेगी। पहले यही सुविधाएं प्लान के साथ 365 दिनों के लिए उपलब्ध थीं। लेकिन अपग्रेड हो जाने के बाद ग्राहकों को इन सुविधाओं का मज़ा 425 दिनों तक मिलेगा। ज़्यादा वैधता वाला सुविधा 31 मार्च तक उपलब्ध है।

बीएसएनएल द्वारा प्लान में किए गए इन बदलावों के बारे में सबसे पहले जानकारी DreamDTH द्वारा दी गई। हालांकि, गैजेट्स 360 ने निजी तौर पर कंपनी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स की लिस्टिंग से इन बदलावों की पुष्टि की है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  13. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »