BSNL के ब्रॉडबैंड प्लान्स में हुए बदलाव, तेज़ स्पीड और ज्यादा डेटा का फायदा

750 जीबी और 33GB CUL BF बीएसएनएल भारत फाइबर प्लान को भी 200Mbps के साथ रिवाइड कर दिया है, जिसमें आपको क्रमश: 3.3TB और 4TB डेटा मिलता है। इस दोनों ही प्लान में आपको पहले 100Mbps स्पीड मिलती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2020 16:08 IST
ख़ास बातें
  • नए संशोधन के लिहाज़ से मिलेगी 200Mbps तक की स्पीड
  • कई प्लान में मिलेगा मुफ्त Disney+ Hotstar Premium सब्सक्रिप्शन
  • सभी भारत फाइबर प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल सुविधा शामिल है

चैन्नई सर्कल में इस संशोधन को प्रमोशनल बेसिस पर पेश किया गया है, जो कि 29 दिसंबर तक वैध है

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हाई-स्पीड डेटा देने के लिए अपने भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में कुछ बदलाव पेश किए हैं। कंपनी के इस नए कदम के बाद बीएसएनएल के भारत फाइबर ग्राहकों को पैन-इंडिया आधारित पर 4TB तक 200Mbps तक की स्पीड मुहैया कराई जाएगी। राज्य के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने इस विशेष संशोधन को अपने फाइबर-टू-द-होम (FTTH) के चैन्नई सर्कल के ग्राहकों के लिए पेश किया है। बीएसएनएल अपने इस लेटेस्ट अपडेट के जरिए प्राइवेट इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) के ग्राहकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। इसके अलावा, ऑपरेटर अपने कॉम्पिटिटर को कड़ी टक्कर देने के लिए कुछ ब्रॉडबैंड प्लान के साथ Disney+ Hotstar Premium एक्सेस जैसी सुविधा भी प्रदान करती है।

BSNL के इस नए कदम की जानकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा सार्वजनिक की गई है। वहीं, कंपनी की वेबसाइट के अनुसार 100GB CUL FTTH भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान जिसकी मासिक कीमत 499 रुपये है, इसमें अब आपको 100 जीबी तक 50Mbps हाई-स्पीड डेटा एक्सेस प्राप्त होगा। इससे पहले आपको 100 जीबी डेटा तक 20Mbps की स्पीड प्राप्त होती थी।

300 जीबी भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की मासिक कीमत 779 रुपये है, जिसमें आपको 300 जीबी तक 100Mbps की स्पीड प्राप्त होगी। पहले ये स्पीड 50Mbps थी। यही नहीं, इसके अलावा 300 जीबी की सीमा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 2Mbps से बढ़कर अब 5Mbps हो गई है। इस प्लान में आपको Disney+ Hotstar Premium सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होता है।

बीएसएनएल ने 600GB CUL भारत फाइबर प्लान में भी संशोधन किया है, जिसमें अब 50Mbps स्पीड के बजाय 100Mbps तक की स्पीड प्राप्त होगी। इसके अलावा 600 जीबी तक की सीमा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 2Mbps से बढ़कर 10Mbps हो गई है। इस प्लान की मासिक कीमत 849 रुपये है।
Advertisement

500 जीबी भारत फाइबर FTTH ब्रॉडबैंड प्लान को मौजूदा 50Mbps स्पीड से अपग्रेड करते हुए 100Mbps कर दिया गया है। 600 जीबी प्लान की तरह 500 जीबी भारत फाइबर प्लान में आपको भी 500 जीबी कोटा खत्म होने के बाद 100Mbps की स्पीड प्राप्त होगी। इस प्लान में भी डिज़नी+ हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा, जिसकी कीमत 949 रुपये है।
Advertisement

ठीक इसी तरह 750 जीबी और 33GB CUL BF बीएसएनएल भारत फाइबर प्लान को भी 200Mbps के साथ रिवाइड कर दिया है, जिसमें आपको क्रमश: 3.3TB और 4TB डेटा मिलता है। इस दोनों ही प्लान में आपको पहले 100Mbps स्पीड मिलती है। 750 जीबी प्लान की कीमत 1,277 रुपये है, जबकि 33GB CUL BF प्लान की मासिक कीमत 1,999 रुपये है।

चैन्नई सर्कल में इस संशोधन को प्रमोशनल बेसिस पर पेश किया गया है, जो कि 29 दिसंबर तक वैध है। सभी भारत फाइबर प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल सुविधा शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.