BSNL का 4G नेटवर्क जल्द पूरे देश में होगा लॉन्च, सरकार से मिलेगा 6,982 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड 

इस महीने की शुरुआत में BSNL ने राजधानी दिल्ली में 4G सर्विस को लॉन्च किया है। BSNL के SIM कार्ड्स के जरिए दिल्ली में यूजर्स हाई-स्पीड डेटा और वॉयस सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अगस्त 2025 22:22 IST
ख़ास बातें
  • इससे पहले BSNL को सरकार से लगभग 3.22 लाख करोड़ रुपये का फंड मिल चुका है
  • हाल ही में कंपनी ने राजधानी दिल्ली में 4G सर्विस को लॉन्च किया है
  • कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने राजधानी दिल्ली में 4G सर्विस को लॉन्च किया है

इस वर्ष सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को केंद्र सरकार से 6,982 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मिलेगा। इससे पहले BSNL को सरकार से लगभग 3.22 लाख करोड़ रुपये का फंड मिल चुका है। इसमें लगभग दो वर्ष पहले आवंटित किया गया 89,000 रुपये का 4G और 5G स्पेक्ट्रम शामिल है। 

मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर टेलीकॉम, Pemmasani Chandrasekhar ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया, "देश भर में BSNL के 4G नेटवर्क के लॉन्च के लिए 6.982 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कैपिटल एक्सपेंडिचर को स्वीकृति दी गई है।" पिछले महीने के अंत तक BSNL ने 4G नेटवर्क के लिए लगभग 96,300 साइट्स को इंस्टॉल किया था। इनमें से 91,281 साइट्स शुरू हो चुकी हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही में कंपनी ने क्रमशः 262 करोड़ रुपये और 280 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया था। हालांकि, इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को लॉस हुआ है। 

Advertisement

इस महीने की शुरुआत में BSNL ने राजधानी दिल्ली में 4G सर्विस को लॉन्च किया है। BSNL के SIM कार्ड्स के जरिए दिल्ली में यूजर्स हाई-स्पीड डेटा और वॉयस सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने एक पार्टनर के साथ नेटवर्क शेयरिंग एग्रीमेंट के जरिए इस सर्विस की पेशकश की है। इसके साथ ही कंपनी ने जाली लिंक्स वाले SMS मैसेज से यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए देश भर में एंटी-स्मिशिंग और एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन भी शुरू किया है। इससे पहले टेलीकॉम डिपार्टमेंट ( DoT) ने बताया था कि कंपनी के लिए लगभग 47,000 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर करने की योजना है। टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कंपनी से अगले वर्ष तक अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने के साथ ही मोबाइल सर्विस से जुड़े बिजनेस में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए भी कहा है। 

BSNL के 5G नेटवर्क को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। हाल ही में BSNL ने SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी की सर्विस शुरू की थी। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए कस्टमर्स उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड SIM के विकल्प मिलेंगे। हालांकि, SIM की डिलीवरी से पहले कस्टमर्स को सेल्फ KYC (नो युअर कस्टमर) वेरिफिकेशन करना होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  4. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  5. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  8. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  9. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  10. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.