4जी के विकल्प के तौर पर बीएसएनएल लगाएगी 40,000 वाई-फाई हॉटस्पॉट

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 5 जनवरी 2016 12:11 IST
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता बीएसएनएल स्पेक्ट्रम के अभाव में अपने ग्राहकों को 4जी सेवा उपलब्ध न करा पाने की कमी की भरपाई के लिए देश भर में अगले तीन साल में 40,000 वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाने की योजना पर काम कर रही है।

बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (एमडी) अनुपम श्रीवास्तव ने एक बैठक के बाद संवाददताओं को बताया, ‘हम फिलहाल न तो 4जी सेवा प्रदाता हैं और न ही हमारे पास यह सेवा शुरू करने के लिये जरूरी स्पेक्ट्रम है। लेकिन हमने इस चुनौती से निपटने के लिये अगले तीन साल के भीतर देश भर में 40,000 स्थानों पर वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। वाई-फाई का हॉट स्पॉट 4जी सेवा से तेज गति से काम करता है।’
Advertisement

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल की योजना के तहत देश के विभिन्न इलाकों में अब तक 500 वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाये जा चुके हैं। जारी वित्तीय वर्ष के अंत तक इन वाई-फाई हॉट स्पॉट की संख्या को बढ़ाकर 2,500 किया जाना है।

श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि मोबाइल सेवाओं में सुधार के लिएबीएसएनएल अपनी 5,500 करोड़ रुपये की योजना के तहत देश भर में 25,000 टॉवर लगा रही है। उन्होंने कॉल ड्रॉप की समस्या से जुड़े एक सवाल पर कहा, ‘पिछले कुछ समय से लोगों के मन में यह भ्रांति घर कर गयी है कि मोबाइल के टावरों से निकलने वाले विकिरण से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नतीजतन कई शहरों में आबादी वाले इलाकों से ऐसे टॉवर हटा दिये गये हैं। इससे कॉल ड्रॉप की समस्या बढ़ी है।’
Advertisement

श्रीवास्तव ने बताया कि बीएसएनएल ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में 672 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ हासिल किया था। मौजूदा वित्तीय वर्ष में कंपनी करीब 1,000 करोड़ रपये के परिचालन लाभ की उम्मीद कर रही है। वित्तीय वर्ष 2018-19 तक कंपनी के शुद्ध लाभ कमाने की उम्मीद है।’
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.