बीएसएनएल ने कुंभ में लगाए 40 मोबाइल टॉवर और 10 टेलीफोन एक्सचेंज

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2016 13:19 IST
प्रसिद्ध धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को निर्बाध संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिये संचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बीएसएनएल ने विशेष इंतजाम किये हैं। इनमें सिंहस्थ परिक्षेत्र में 40 नए मोबाइल टॉवर और 10 नए टेलीफोन एक्सचेंज स्थापित किये गये हैं।

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) मप्र दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक डॉ गणेशचन्द्र पाण्डेय ने आज यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘सिहस्थ मेले में आने वाले धार्मिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लगातार संचार का बेहतर कवरेज तथा सेवा देने के लिये बीएसएनएल ने विशेष इंतजाम किये हैं। इसके तहत सिंहस्थ परिक्षेत्र में 40 नये मोबाइल टॉवर तथा 10 नए टेलीफोन एक्सचेंज स्थापित किये गये हैं।’’
Advertisement

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सिंहस्थ के दौरान 2 वायरलेस ब्रॉडबेंड टावरों से इंटरनेट सेवाएं काम करेंगी तथा ऑप्टीकल फाइबर से कनेक्शन दिये जाने हेतु विशिष्ट ऑप्टीकल फाइबर ट्रांसमिशन प्रणाली के उपकरणों (ओएलटीई) की स्थापना उज्जैन में की जा रही है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में 75 स्थानों पर वाइ फाई हॉट स्पाट स्थापित किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित प्रवास स्थल ग्राम निनोरा के पास 19 वाई फाई हॉट स्पाट स्थापित किये जा रहे हैं।
Advertisement

पाण्डेय ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान संचार सेवाएं निर्बाध रूप से कार्य करती रहे इस हेतु 4 चलायमान टॉवर्स (सीओडब्ल्यू) स्थापित किये जा रहे हैं तथा आपातकालीन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 5 सेटेलाइट संचार प्रणाली के उपकरण स्थापित किये गये हैं।
Advertisement

उज्जैन में एक माह तक होने वाला सिंहस्थ मेला (9कुंभ) 22 अप्रैल से शुरू होकर 21 मई तक चलेगा। इसमें देश विदेश से लाखों श्रद्धालु भाग लंेगे।

पाण्डे ने बताया कि बीएसएनएल के मध्यप्रदेश परिमंडल ने पहली दफा वर्ष 2015-16 में रिकार्ड रुपये 1005 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है जो गत वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.