बीएसएनएल ने कुंभ में लगाए 40 मोबाइल टॉवर और 10 टेलीफोन एक्सचेंज

बीएसएनएल ने कुंभ में लगाए 40 मोबाइल टॉवर और 10 टेलीफोन एक्सचेंज
विज्ञापन
प्रसिद्ध धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को निर्बाध संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिये संचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बीएसएनएल ने विशेष इंतजाम किये हैं। इनमें सिंहस्थ परिक्षेत्र में 40 नए मोबाइल टॉवर और 10 नए टेलीफोन एक्सचेंज स्थापित किये गये हैं।

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) मप्र दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक डॉ गणेशचन्द्र पाण्डेय ने आज यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘सिहस्थ मेले में आने वाले धार्मिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लगातार संचार का बेहतर कवरेज तथा सेवा देने के लिये बीएसएनएल ने विशेष इंतजाम किये हैं। इसके तहत सिंहस्थ परिक्षेत्र में 40 नये मोबाइल टॉवर तथा 10 नए टेलीफोन एक्सचेंज स्थापित किये गये हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सिंहस्थ के दौरान 2 वायरलेस ब्रॉडबेंड टावरों से इंटरनेट सेवाएं काम करेंगी तथा ऑप्टीकल फाइबर से कनेक्शन दिये जाने हेतु विशिष्ट ऑप्टीकल फाइबर ट्रांसमिशन प्रणाली के उपकरणों (ओएलटीई) की स्थापना उज्जैन में की जा रही है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में 75 स्थानों पर वाइ फाई हॉट स्पाट स्थापित किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित प्रवास स्थल ग्राम निनोरा के पास 19 वाई फाई हॉट स्पाट स्थापित किये जा रहे हैं।

पाण्डेय ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान संचार सेवाएं निर्बाध रूप से कार्य करती रहे इस हेतु 4 चलायमान टॉवर्स (सीओडब्ल्यू) स्थापित किये जा रहे हैं तथा आपातकालीन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए 5 सेटेलाइट संचार प्रणाली के उपकरण स्थापित किये गये हैं।

उज्जैन में एक माह तक होने वाला सिंहस्थ मेला (9कुंभ) 22 अप्रैल से शुरू होकर 21 मई तक चलेगा। इसमें देश विदेश से लाखों श्रद्धालु भाग लंेगे।

पाण्डे ने बताया कि बीएसएनएल के मध्यप्रदेश परिमंडल ने पहली दफा वर्ष 2015-16 में रिकार्ड रुपये 1005 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है जो गत वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Telecom
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »