600GB डाटा और 365 दिन की वैधता लेकर आता है BSNL का ये प्लान, जानें कीमत

इस BSNL प्लान में आपको न केवल बिना किसी डेली लिमिट के लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ डाटा बेनेफिट प्राप्त होगा बल्कि यह प्लान अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग सुविधा भी प्रदान करता है।

600GB डाटा और 365 दिन की वैधता लेकर आता है BSNL का ये प्लान, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान की वैधता 365 दिन तक की है
  • बीएसएनएल की कीमत 2,000 रुपये से कम है
  • प्लान में फ्री कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट भी शामिल है
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूं तो अपने ग्राहकों के लिए ढेरों डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग से लैस प्लान लेकर आती है। लेकिन यदि आप बीएसएनएल ग्राहक हैं और किसी ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ बिना किसी डेली लिमिट के डाटा सुविधा प्राप्त हो... तो ये लेख आज आपकी मदद करने वाला है। आज हम आपके लिए एक ऐसा बीएसएनएल प्लान ढूंढकर लेकर आए हैं, जिसमें आपको न केवल बिना किसी डेली लिमिट के लॉन्ग टर्म वैलिडिटी तक डाटा बेनेफिट प्राप्त होगा बल्कि यह प्लान अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग सुविधा भी प्रदान करता है। आइए जानते हैं क्या है इस प्लान की कीमत और क्या-क्या बेनेफिट्स इसमें आपको मिलने वाले हैं।

BSNL के इस लॉन्ग टर्म प्लान की कीमत 1,999 रुपये है, जिसमें आपको 365 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। ये तो रही प्लान की कीमत और वैलिडिटी... वहीं यदि प्लान के बेनेफिट्स की बात करें तो इस प्लान के तहत आपको बिना किसी डेली लिमिट के 600GB तक डाटा प्राप्त होगा। इस 600 जीबी डाटा का इस्तेमाल आप पूरे साल में कभी भी कर सकते हैं।

डाटा के अलावा, बीएसएनएल के 2000 रुपये से कम की कीमत वाले इस प्लान में ग्राहकों को डेली अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा मिलती है। यानी प्लान के तहत आप सालभर फ्री वॉयस कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। साथ ही प्लान में डेली 100 एसएमएस की फ्री सुविधा भी प्राप्त होती है।

बीएसएनएल के विपरित अन्य टेलीकॉम कंपनियों के डाटा बेनेफिट की बात करें, तो Airtel और Jio कंपनियां अपने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा 50GB डाटा मुहैया कराती हैं। वहीं, Vi कंपनी 100GB डाटा बेनेफिट से लैस प्लान लेकर आती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL rs 1, 999 recharge plan, BSNL 600GB data plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के Ai कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »