BSNL के इस प्रीपेड पैक में 1 जीबी डेटा की कीमत है 2.85 रुपये

Jio और Airtel जैसी कंपनियों को चुनौती देने के मकसद से सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 171 रुपये का नया प्रीपेड लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 25 जुलाई 2018 19:19 IST
ख़ास बातें
  • BSNL यूज़र के पास इस्तेमाल करने के लिए कुल 60 जीबी डेटा होगा
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एमएमएस मुफ्त भी मिलेंगे
  • यूज़र मुंबई और दिल्ली सर्कल में भी मुफ्त रोमिंग कॉल का मज़ा ले पाएंगे
Jio और Airtel जैसी कंपनियों को चुनौती देने के मकसद से सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 171 रुपये का नया प्रीपेड लॉन्च किया है। बीएसएनएल का यह प्रीपेड पैक 171 रुपये का है। जानकारी मिली है कि इस प्रीपेड पैक में यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी 2जी/ 3जी डेटा दिया जाएगा। इस प्रीपेड पैक की वैधता 30 दिनों की है। यूज़र इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एमएमएस मुफ्त पाएंगे। देखा जाए तो इस रीचार्ज पैक में यूज़र के पास इस्तेमाल करने के लिए कुल 60 जीबी डेटा होगा। इस तरह से 1 जीबी डेटा की प्रभावी कीमत 2.85 रुपये होती है।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रीचार्ज पैक को इस्तेमाल में लाने वाले बीएसएनएल यूज़र मुंबई और दिल्ली सर्कल में भी मुफ्त रोमिंग कॉल का मज़ा ले पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि BSNL के अन्य प्रीपेड पैक में यूज़र मुफ्त कॉल का मज़ा इन दो सर्कल में नहीं ले पाते हैं, क्योंकि यह टेलीकॉम कंपनी दिल्ली-मुंबई में काम नहीं करती। इसके अतिरिक्त अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा की एक सीमा है और दिन में 2 जीबी डेटा इस्तेमाल कर लेने के बाद कोई अतिरिक्त डेटा नहीं मिलेगा।
Advertisement

इसी प्राइस रेंज में Reliance Jio का रीचार्ज पैक 198 रुपये का है। इसमें ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा मिलता है। साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। Airtel का एक प्रीपेड पैक 199 रुपये का है। इसमें सब्सक्राइबर को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.4 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। इस एयरटेल प्रीपेड पैक की कीमत वैधता 28 दिनों की है। देखा जाए तो बीएसएनएल के इस प्रीपेड पैक में डेटा की कीमत दोनों ही प्रीपेड पैक से कम है। वैसे, Vodafone ने हाल ही में अपने 199 रुपये वाले प्रीपेड पैक को चुनिंदा यूज़र के लिए और फायदेमंद बना दिया था। अब यह टेलीकॉम कंपनी यूज़र को 28 दिनों तक इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 2.8 जीबी डेटा दे रही है।

पिछले महीने BSNL ने 19 रुपये का स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश किया था। इस रीचार्ज पैक की मदद से 15 पैसे प्रति मिनट की दर से ऑन-नेट वॉयस कॉल कर पाएंगे। ऑफ-नेट कॉल का शुल्क 35 पैसे प्रति मिनट है। इसकी वैधता 54 दिनों की है। यह रीचार्ज पैक बीएसएनएल के तमिलनाडु और चेन्नई सर्कल के लिए है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Prepaid
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.