Rs 300 से भी कम की कीमत में BSNL के इस प्लान्स में मिलेगा OTT सब्सक्रिप्शन

आज हम आपको BSNL कंपनी के 300 रुपये से कम की कीमत के ऐसे ही दो प्रमुख रीचार्ज प्लान की जानकारी देंगे, जो आपको ओटीटी सब्सक्रिप्शन से लैस हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 31 जनवरी 2022 13:01 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के इन प्लान्स में मिलती है अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग
  • EROS now के सब्सक्रिप्शन से लैस है बीएसएनएल के प्लान
  • इन प्लान में मिलती है 54 दिन तक की वैलिडिटी
BSNL कंपनी अपने रीचार्ज प्लान के तहत कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट्स प्रदान करने के लिए जानी जाती है। केवल समान्य टेलीकॉम बेनेफिट्स ही नहीं बल्कि यूज़र्स की जरूरतों को समझते हुए बीएसएनएल टेलीकॉम कंपनी अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान पोर्टफोलियों में कई ऐसे प्लान्स भी लेकर आती है, जिसमें यूज़र्स को कॉलिंग और डाटा के अलावा ओवर-द-टॉप (OTT) सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होता है। यदि आपको लग रहा है कि ओटीटी सब्सक्रिप्शन पाने के लिए आपको बीएसएनएल का महंगा रीचार्ज प्लान एक्टिवेट कराना होगा, तो आप गलत है। कंपनी अपने कई किफायती रीचार्ज प्लान्स में ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस प्रदान करती है।

आज हम आपको BSNL कंपनी के 300 रुपये से कम की कीमत के ऐसे ही दो प्रमुख रीचार्ज प्लान की जानकारी देंगे, जो आपको ओटीटी सब्सक्रिप्शन से लैस हैं।  
Advertisement
 

BSNL Rs 247 Recharge plan

भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) कंपनी 247 रुपये का रीचार्ज प्लान लेकर आती है। इस रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से बेनेफिट्स ऑफर किए जाते हैं। इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा प्राप्त होती है। कॉलिंग के अलावा, प्लान में 50GB हाई-स्पीड डाटा का एक्सेस प्रदान किया जाता है। डाटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @80 Kbps रह जाती है। इसके साथ प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी दी जाती है। यह तो रही समान्य टेलीकॉम बेनेफिट बात... कंपनी इन सब के अलावा, अपने इस 300 रुपये से कम की कीमत वाले प्लान में EROS now फ्री सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करती है, यह बेनेफिट आपके मनोरंजन का खास ख्याल रखेगा।
 

BSNL Rs 298 Recharge plan

BSNL का अगला रीचार्ज प्लान 249 रुपये का है, जिसमें ग्राहकों को 54 दिन की वैलिडिटी प्राप्त होती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 फ्री एसएमएस और डेली 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा प्रदान किया जाता है। 54 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से प्लान में आपको 54 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। इन सब के अलावा, इस प्लान में भी ग्राहकों को EROS now का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो कि 56 दिन तक के लिए वैध रहेगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL plan under Rs 300, BSNL Plan with OTT sub
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.