BSNL की योजना, हर किसी के लिए अगले दो साल में सैटेलाइट फोन सेवा

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल का इरादा दो साल में देश के सभी नागरिकों के लिए सैटेलाइफ फोन सेवा पेश करने का है।

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 29 मई 2017 15:19 IST
ख़ास बातें
  • सभी नागरिकों के लिए सैटेलाइफ फोन सेवा पेश करने की योजना
  • यह सेवा देश के किसी भी कोने से काम कर सकेगी
  • प्राकृतिक आपदा के समय मोबाइल सेवाएं ठप होने के बावजूद भी काम करती रहेगी
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल का इरादा दो साल में देश के सभी नागरिकों के लिए सैटेलाइफ फोन सेवा पेश करने का है। यह सेवा देश के किसी भी कोने से काम कर सकेगी और प्राकृतिक आपदा के समय मोबाइल सेवाएं ठप होने के बावजूद भी काम करती रहेगी।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, "हमने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के पास आवेदन किया है। प्रक्रिया को पूरा करने में कुछ समय लगेगा। डेढ़ से दो साल में हम सभी नागरिकों को चरणबद्ध तरीके से सैटेलाइट फोन सेवा उपलब्ध कराने की स्थिति में होंगे।"
Advertisement

श्रीवास्तव ने कहा कि सैटेलाइट फोन देश के किसी भी हिस्से में काम कर सकेंगे। यहां तक कि उड़ानों और जहाजों में भी। ये धरती से 35,700 किलोमीटर उपर उपग्रहों के जरिये सिग्नल पर निर्भर होंगे।

बीएसएनएल ने इन्मारसैट सेवा के जरिये सैटेलाइट फोन सेवा शुरू की है। शुरुआत में यह सेवा सरकारी एजेंसियों को उपलब्ध है। बाद में नागरिकों तक इसका चरणबद्ध तरीके से विस्तार होगा।
Advertisement

यह सेवा उन क्षेत्रों को उपलब्ध होगी जहां फिलहाल कोई नेटवर्क नहीं है। इन्मारसैट के जरिये यह उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे 14 सैटेलाइट हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.