BSNL से बातें करना अब और सस्ता, लॉन्च हुए 8 और 15 रुपये वाले पैक

बीएसएनएल ने दो नए ‘rate-cutter’पैक लॉन्च किए हैं जिससे प्रीपेड ग्राहकों को कम कीमत में वॉयस कॉल करने का ऑफर मिलेगा। ये पैक बीएसएनएल और दूसरे नेटवर्क के लिए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 सितंबर 2017 13:10 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल के 8 रुपये वाले पैक की वैधता 30 दिन है
  • 15 रुपये वाला बीएसएनएल पैक 90 दिन की वैधता के साथ आता है
  • BSNL नेटवर्क पर 15 पैसा व दूसरे नेटवर्क पर 35 पैसा प्रति मिनट का ऑफर है
बीएसएनएल ने दो नए ‘rate-cutter’पैक लॉन्च किए हैं जिससे प्रीपेड ग्राहकों को कम कीमत में वॉयस कॉल करने का ऑफर मिलेगा। ये पैक बीएसएनएल और दूसरे नेटवर्क के लिए हैं। बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक आर.के. मित्तल ने कहा, ''नए बीएसएनएल पैक की कीमत 8 रुपये और 15 रुपये है यानी अब हर महीने ज़्यादा पैसों वाला कोई फिक्स्ड अमाउंट नहीं देना होगा।'' बीएसएनएल द्वारा पिछले काफ़ी समय से लॉन्च किए जा रहे प्लान की सीरीज़ में ये लेटेस्ट हैं। कंपनी की कोशिश अपने ग्राहकों को रिलायंस जियो जैसी नई टेलीकॉम कंपनियों की तरफ़ जाने से रोकने की है। वहीं एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर से भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी को कड़ी चुनौती मिल रही है।

8 रुपये वाले बीएसएनएल पैक की वैधता 30 दिन की है और देशभर में इसके तहत बीएसएनएल नेटवर्क पर 15 पैसा प्रति मिनट का शुल्क लगेगा। वहीं, दूसरे नेटवर्क पर 35 पैसा प्रति मिनट का शुल्क लगेगा। 15 रुपये वाले टैरिफ़ में भी यही ऑफर मिलते हैं, लेकिन इसकी वैधता 90 दिन है यानी 8 रुपये वाले पैक की तीन गुनी।

बीएसएनएल ने पिछले कुछ समय में मुफ्त डेटा, कॉल और कई दूसरी मुफ्त सेवाओं वाले कई पैक लॉन्च किए हैं। इनमें लेटेस्ट हैं 429 रुपये वाला पैक जिसके तहत 90 जीबी डेटा मिलता है। इस पैक में यूज़र को 90 दिनों के लिए 1 जीबी 3जी डेटा हर रोज और अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल मिलती हैं। इसके अलावा, कंपनी ने मोबिक्विक के साथ मिलकर एक मोबाइल वॉलेट भी लॉन्च किया है और मार्च 2019 तक देशभर में एक लाख वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने का वादा किया है।

अगस्त में, कंपनी ने अपने डेटा पैक की कीमतें कम की थीं और कम दाम वाले फुल टॉक टाइम रीचार्ज 20 रुपये, 40 रुपये, 60 रुपये और 80 रुपये के दाम में लॉन्च किए थे। इसी तरह 120 रुपये, 160 रुपये और 220 रुपये वाले रीचार्ज में 130 रुपये, 180 रुपये और 220 रुपये वाला टॉक टाइम मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL STV, BSNL Plans, BSNL Prepaid Packs

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.