BSNL पोस्टपेड यूज़र को मिल रहा है 500 प्रतिशत अतिरिक्त मुफ्त डेटा

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मंगलार को अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नया ऑफर 'लूट लो' लॉन्च किया। सरकारी टेलीकॉम कंपनी इस ऑफर के तहत 60 प्रतिशत की छूट और 500 प्रतिशत ज़्यादा डेटा ऑफर कर रही है। इस ऑफर का फायदा देशभर में 1 नवंबर, बुधवार से लिया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2017 09:51 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल सात पोस्टपेड प्लान पर 60 प्रतिशत तक की छूट दे रही है
  • 1,525 रुपये वाले प्लान में कंपनी 90 जीबी तक डेटा ऑफर कर रही है
  • नए ऑफर का फायदा 1 नवंबर से मिलने लगेगा
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मंगलार को अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नया ऑफर 'लूट लो' लॉन्च किया। सरकारी टेलीकॉम कंपनी इस ऑफर के तहत 60 प्रतिशत की छूट और 500 प्रतिशत ज़्यादा डेटा ऑफर कर रही है। इस ऑफर का फायदा देशभर में 1 नवंबर, बुधवार से लिया जा सकता है। बता दें कि रिलायंस जियो द्वारा अपने टैरिफ़ प्लान में बढ़ोत्तरी और पोस्टपेड प्लान की वैधता घटाने के बाद बीएसएनएल ने इस नए ऑफर का ऐलान किया है।

बीएसएनएल लूट लो ऑफर का फायदा  225 रुपये, 325 रुपये, 525 रुपये, 725 रुपये, 799 रुपये, 1,125 रुपये और 1,525 रुपये वाले सात पोस्टपेड प्लान में मिलेगा। इन प्लान में क्रमशः 500 एमबी, 500 एमबी, 3 जीबी, 7 जीबी, 15 जीबी, 30 जीबी, 60 जीबी और 90 जीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा। इस डेटा के लिए किसी तरह की स्पीड लिमिट नहीं है। हालांकि, बीएसएनएल अभी 3जी नेटवर्क ही मुहैया कराता है जबकि बाकी सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनिया 4जी कनेक्शन दे रही हैं।

बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक आरके मित्तल ने एक प्रेस बयान में कहा, ''हम अपने ग्राहकों को ज़्यादा किफ़ायती और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''

इससे पहले जुलाई में बीएसएनएल ने अपने पोस्टपेड प्लान अपग्रेड किए थे। 99 रुपये वाले प्लान में 250 एमबी डेटा का ऑफर किया था। इससे पहले इस प्लान में डेटा नहीं दिया जाता था। वहीहं 799, 1,125 और 1,525 रुपये वाले पलान में क्रमशः 10 जीबी, 20 जीबी और 30 जीबी डेटा मिलता है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि रिलायंस जियो ने अपने पोस्टपेड प्लान में बढ़ोत्तरी कर बाज़ार में चल रही प्रतिद्वंदिता को और कड़ा कर दिया। कंपनी अपने 309 रुपये वाले प्लान में हर रोज 1 जीबी डेटा ऑफर कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, India, Postpaid, Reliance Jio, Telecom

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.