4 महीने तक फ्री ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस दे रही BSNL, जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा

भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) कंपनी अपने भारत फाइबर और डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन (DSL) ग्राहकों को चार महीने तक फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस दे रही है। यह ऑफर बीएसएनएल लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड ओवर वाई-फाई (BBoWiFi) सब्सक्राइबर्स के लिए पैन-इंडिया बेसिस पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2021 11:33 IST
ख़ास बातें
  • BSNL 36 महीने के किराये पर 4 महीने की सुविधा फ्री देगा
  • 24 महीने के किराये पर मिलेगी तीन महीने की फ्री सुविधा
  • 12 महीने के किराये पर मिलेगा 1 महीना फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस
भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) कंपनी अपने भारत फाइबर और डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन (DSL) ग्राहकों को चार महीने तक फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस दे रही है। यह ऑफर बीएसएनएल लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड ओवर वाई-फाई (BBoWiFi) सब्सक्राइबर्स के लिए पैन-इंडिया बेसिस पर उपलब्ध है। राज्य के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने अंडमान और निकोबार सर्कल को छोड़कर, अपने सभी सर्किलों में समान रैंटल टैरिफ ऑफर करने के लिए अपनी भारत फाइबर प्लान को रेगुलराइज्ड कर दिया है। भारत फाइबर fibre-to-the-home (FTTH)  ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करता है, जिसकी शुरुआत 449 रुपये से होती है।

TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL कंपनी Bharat Fibre, DSL, landline और BBoWiFi ग्राहकों को एक साथ 36 महीने का किराया देने पर 4 महीने तक की ब्रॉडबैंड सर्विस फ्री दे रही है। इस सुविधा के बाद ग्राहकों को 36 महीने के किराये पर 40 महीने की सुविधा प्राप्त होगी।
Advertisement

इसके अलावा, बीएसएनएल कंपनी 24 महीने के किराये के भुगतान पर 3 महीने तक की ब्रॉडबैंड सर्विस ग्राहकों को फ्री में प्रदान कर रही है। साथ ही 12 महीने केएक साथ भुगतान पर ग्राहकों को 1 महीने की फ्री सर्विस प्राप्त होगी।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 1800003451500 नंबर पर फोन करना होगा या फिर वह अपने नजदीकी कस्टमर केयर सेंटर में जाकर भी यह सुविधा पा सकते हैं। ऑफर से जुड़ी डिटेल जानने के लिए आप बीएसएनएल की वेबसाइट का रूख कर सकते हैं।
Advertisement

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बीएसएनएल ने असल में फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस की शुरुआत महाराष्ट्र में पिछले साल फरवरी महीने में शुरू की थी। वहीं, अब यह सुविधा पैन-इंडिया के बेसिस पर हर जगह लागू कर दी गई है।
Advertisement

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए Gadgets 360 ने BSNL के साथ संपर्क साधा है, जैसे ही जवाब मिलेगा हम इस खबर के साथ आपको अपडेट कर देंगे।

फ्री सर्विस ऑफर के साथ बीएसएनएल ने अंडमान और निकोबार सर्कल को छोड़कर अपने सभी सर्किलों में समान रैंटल टैरिफ ऑफर करने के लिए अपनी भारत फाइबर प्लान को रेगुलराइज्ड कर दिया है। KeralaTelecom की रिपोर्ट के अनुसार, यह बदलाव 449 रुपये से शुरू होने वाले भारत फाइबर प्लान से लागू होता है और 1,499 रुपये तक जाता है। ऑपरेटर ने यह भी कहा है कि वह मौजूदा Disney+Hotstar Premium प्लान को बंद कर रहे हैं।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.