बीएसएनएल के नए ऑफर में मिल रहा है 1 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 मार्च 2017 13:28 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेट इस्तेमाल ना करने वालों को बीएसएनएल फ्री इंटरनेट डेटा दे रही है
  • फ्री डेटा 24 मार्च से 15 दिनों के अंदर ग्राहकों को मिलेगा
  • 1 जीबी मुफ्त डेटा 28 दिनों के लिए वैध होगा।
रिलायंस जियो द्वारा कई प्रमोशनल ऑफर और कम कीमत वाले डेटा प्लान पेश करने के बाद, टेलीकॉम कंपनियां लगातार नए ऑफर पेश कर रही हैं। अब, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपना नया प्रमोशनल प्लान लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने उन सभी स्मार्टफोन यूज़र को 1 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा दे रही है जो अपने फोन पर जीएसएम डेटा सर्विस का इस्तेमाल नहीं करते हैं। बीएसएनएल का दावा है कि यह प्लान डिजिटल इंडिया कैंपेन को बढ़ावा देन और देश में इंटरनेट के इस्तेमाल को बढ़ाना है।

नई प्रमोशनल स्कीम को एक पैन-इंडिया आधार पर पेश किया गया है और यह देश भर के उन सभी स्मार्टफोन यूज़र के लिए वैध है, जो अभी बीएसएनएल डेटा पैक इस्तेमाल नहीं करते हैं। ख़बरों के मुताबिक, मुफ्त डेटा को 24 मार्च से 15 दिनों के भीतर सभी ग्राहकों के अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

बीएसएनएल ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा, ''कंपनी ने डिज़िटल इंडिया ड्राइव को बढ़ावा देने और प्रीपेड मोबाइल सर्विस में इंटरनेट यूज़र को बढ़ाने के इरादे से स्मार्टफोन यूज़र के लिए एक स्पेशल मुफ्त ऑफर देने का फैसला किया है।'' यूज़र के अकाउंट में आने वाला 1 जीबी मुफ्त डेटा 28 दिनों के लिए वैध होगा।

बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में 339 रुपये वाला एक नया प्लान पेश किया था। इस प्लान के तहत 2 जीबी डेटा हर रोज़ और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है।
Advertisement

बता दें कि रिलायंस जियो नेटवर्क पर ग्राहक 31 मार्च तक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मुफ्त पाएंगे। वहीं, 1 अप्रैल से जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहक किफायती रेट में अनिलिमिटेड कॉल के साथ ज़्यादा डेटा का फायदा 31 मार्च 2018 तक उठा सकेंगे। बता दें कि रिलायंस जियो के सब्सक्रिप्शन के लिए ग्राहकों से एक बार 99 रुपये लिया जाएगा। इसके बाद हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा पाने के लिए 303 रुपये वाला पैक रीचार्ज कराना होगा जिसकी वैधता 28 दिनों की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , bsnl, bsnl promotional offer, internet, 1 gb free data
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.