BSNL Monsoon Offer की वैधता बढ़ी, अब इस तारीख तक लें 2 जीबी अतिरिक्त डेटा का मजा

BSNL ने Reliance Jio को टक्कर देने के लिए मॉनसून ऑफर की वैधता को बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल मॉनसून ऑफर को 15 सितंबर 2018 तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 अगस्त 2018 14:04 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल मॉनसून ऑफर में मिलता है 2 जीबी अतिरिक्त डेटा
  • जून में लॉन्च हुआ था BSNL Monsoon Offer
  • 30 जून को समाप्त हुआ जियो डबल धमाका ऑफर
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने  Reliance Jio को टक्कर देने के लिए मॉनसून ऑफर की वैधता को बढ़ा दिया है। वेबसाइट Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल मॉनसून ऑफर को 15 सितंबर 2018 तक बढ़ा दिया गया है। BSNL Monsoon Offer में यूजर को अतिरिक्त 2 जीबी डेटा भी दिया जाता है। बीएसएनएल ने Jio Double Dhamaka offer से मुकाबले के लिए मॉनसून ऑफर को जून में पेश किया था। यह ऑफर कंपनी के 186 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान के साख वैध है। इसके अलावा 187 रुपये, 333 रुपये, 349 रुपये, 444 रुपये और 448 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर पर भी यह ऑफर लागू है।

BSNL का 186 रुपये वाला प्लान प्रतिदिन 1 जीबी डेटा के साथ आता है। लेकिन मॉनसून ऑफर के तहत यूजर को प्रतिदिन 3 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। 444 रुपये वाले प्लान में यूजर को 60 दिनों तक हर दिन 6 जीबी डेटा मिलता है। यूजर को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा देता है। इस ऑफर का लाभ सभी सर्किल में उपलब्ध है जहां कंपनी की सुविधा मिलती है। बता दें कि रिलायंस जियो का डबल धमाका ऑफर 30 जून को खत्म हो गया था। इस ऑफर के तहत यूजर को प्रतिदिन अतिरिक्त 1.5 जीबी डेटा दिया जाता था।

याद करा दें कि BSNL ने रक्षाबंधन 2018 के मौके को खास बनाने और अन्य टेलकॉम कंपनियों से मुकाबले के लिए Rakhi Offer पेश किया था। बीएसएनएल राखी ऑफर केवल कंपनी के प्रीपेड यूजर के लिए है। BSNL Rakhi Offer की कीमत 399 रुपये है और यह प्लान 74 दिनों की वैधता के साथ आता है। BSNL यूजर 399 रुपये का रिचार्ज कराने के बाद अनलिमिटेड वॉयस कॉल, अनलिमिटेड एसएमएस और अनलिमिटेड डेटा का लाभ उठा पाएंगे। केवल इतना ही नहीं, प्रीपेड यूजर को पीआरबीटी (पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन) की भी सुविधा मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL Monsoon Offer, Jio Double Dhamaka offer, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
  2. Layoffs 2026: AI की दौड़ में नौकरियां जा रही हैं? 1 महीने में 45,800 जॉब गईं, 87% केवल टेक से!
  3. खोए-चोरी हुए फोन को 2 मिनट में कहीं से भी करें लॉक, जानें आसान तरीका
  4. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
  6. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature, Moto Buds 2 Plus के ब्रिलियंट कलेक्शन पेश, जानें सबकुछ
  2. PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
  3. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  4. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  7. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  9. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  10. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.