BSNL के 98 रुपये वाले प्लान में हर दिन मिलेगा 2 जीबी डेटा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 98 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किए हैं। अब इस पैक से रीचार्ज कराने वाले बीएसएनएल सब्सक्राइबर को हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 फरवरी 2019 17:22 IST
ख़ास बातें
  • 98 रुपये के रीचार्ज प्लान की वैधता अब कम हो गई है
  • BSNL की हरियाणा और तमिलनाडु वेबसाइट पर प्लान लाइव
  • Eros Now का सब्सक्रिप्शन प्लान की वैधता तक ही उपलब्ध रहेगा
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 98 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किए हैं। अब इस पैक से रीचार्ज कराने वाले बीएसएनएल सब्सक्राइबर को हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा यह बीएसएनएल रीचार्ज प्लान Eros Now के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि BSNL अपने 298 रुपये, 333 रुपये और 444 रुपये वाले प्लान के साथ भी इरोज़ नाउ का सब्सक्रिप्शन दे रही है। याद रहे कि 98 रुपये वाले बीएसएनएल रीचार्ज प्लान में पहले ग्राहकों को 26 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता था। इस प्लान को कंपनी ने डेटा सूनामी ऑफर के तहत उतारा था।

BSNL की हरियाणा और तमिलनाडु वेबसाइट की लिस्टिंग से 98 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में किए गए बदलाव के बारे में पता चला है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस रीचार्ज पैक में अब ग्राहकों को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा की जगह 2 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा इरोज नाउ का सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है।

हालांकि, 98 रुपये के रीचार्ज प्लान की वैधता अब 26 दिनों की जगह 24 दिन हो गई है। इसका मतलब है कि बीएसएनएल के ग्राहक पहले की तुलना में दो दिन की कम वैधता पाएंगे। इसके अलावा Eros Now का सब्सक्रिप्शन प्लान की वैधता तक ही उपलब्ध रहेगा।

98 रुपये के रीचार्ज प्लान के अलावा BSNL के सब्सक्राइबर्स 298 रुपये वाले रीचार्ज पैक के साथ इरोज़ नाउ का सब्सक्रिप्शन पाएंगे। Telecom Talk ने सबसे पहले 98 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के बारे में जानकारी दी थी। इसकी पुष्टि गैजेट्स 360 भी स्वत्रंत तौर पर कर सकता है।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.