• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के नए Rs 599, Rs 699 ब्रॉडबैंड प्लान हुए लॉन्च, 4TB तक डेटा, 100Mbps तक स्पीड और मुफ्त OTT सब्सक्रिप्शन

BSNL के नए Rs 599, Rs 699 ब्रॉडबैंड प्लान हुए लॉन्च, 4TB तक डेटा, 100Mbps तक स्पीड और मुफ्त OTT सब्सक्रिप्शन

BSNL ने चुनिंदा राज्यों में दो भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान - Rs. 599 और Rs. 699 लॉन्च किए हैं। 599 रुपये के प्लान का नाम 'Fiber Basic OTT 599' है, जो यूजर्स को 75Mbps की स्पीड के साथ 4,000GB (4TB) तक डेटा देता है।

BSNL के नए Rs 599, Rs 699 ब्रॉडबैंड प्लान हुए लॉन्च, 4TB तक डेटा, 100Mbps तक स्पीड और मुफ्त OTT सब्सक्रिप्शन
ख़ास बातें
  • BSNL ने 599 रुपये और 699 रुपये के नए प्लान लॉन्च किए हैं
  • इसी कीमत के दो प्लान पहले से मौजूद हैं
  • नए प्लान में OTT एक्सेस मिलता है, लेकिन इनकी मौजूदा प्लान से कम स्पीड है
विज्ञापन
BSNL भारत में दो नए भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान (Bharat Fiber Plans) लॉन्च किए हैं, जो 4TB तक डेटा और साथ ही OTT प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस देते हैं। दोनों प्लान नए BSNL भारत फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों के साथ-साथ मौजूदा यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। प्लान्स वर्तमान में कुछ राज्यों में उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, कुछ राज्यों में इनमें से किसी एक प्लान को लिस्ट नहीं किया गया है। प्लान की शुरुआती कीमत 599 रुपये है, जिसमें 75Mbps की स्पीड मिलती है, जबकि अधिक महंगे ब्रॉडबैंड प्लान में 100Mbps की स्पीड दी जा रही है।

BSNL ने चुनिंदा राज्यों में दो भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान - Rs. 599 और Rs. 699 लॉन्च किए हैं। 599 रुपये के प्लान का नाम 'Fiber Basic OTT 599' है, जो यूजर्स को 75Mbps की स्पीड के साथ 4,000GB (4TB) तक डेटा देता है। कुल डेटा का कोटा खत्म होने के बाद यूजर्स 4Mbps की स्पीड के साथ पूरा महीना ब्राउजिंग और डाउनलोडिंग कर सकेंगे। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर लोकल और नेशनल कॉलिंग बिल्कुल फ्री है। प्लान की खासियत OTT प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस है, जिसमें यूजर्स Disney+ Hotstar सुपर प्लान का लुत्फ उठा सकते हैं।

बता दें कि टेलीकॉम ऑपरेटर पहले से एक 599 Basic Plus प्लान देता है, जिसकी कीमत नए प्लान के समान, यानी 599 रुपये है। हालांकि, इस प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है, लेकिन स्पीड 100Mbps मिलती है। अन्य सभी बेनिफिट्स एक समान हैं।

नए प्लान में दूसरा प्लान 699 रुपये का Fiber Basic Plus OTT 699 है, जिसमें 100Mbps की स्पीड और 4,000GB डेटा मिलता है। डेटा कोटा खत्म होने के बाद यूजर्स 4Mbps की स्पीड पर डाउनलोडिंग कर सकते हैं। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। हालांकि, कंपनी ने समान प्लान के दो भाग किए हुए हैं। Fiber Basic Plus OTT 699 प्लान में Disney+Hotstar, Hungama, Shemaroo, Lionsgate और Epicon का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जबकि एक प्लान Fiber Basic Plus OTT PK2 699 के नाम से आता है, जिसमें समान स्पीड, डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन इसमें YuppTV pack (Zee5 premium, SonyLivPremium, YuppTV) सब्सक्रिप्शन मिलता है। यूजर्स अपने पसंदीदा OTT प्लेटफॉर्म के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं।

बता दें कि 699 रुपये का एक Fiber Basic Super 699 प्लान कंपनी की लिस्ट में पहले से मौजूद है, जो किसी प्रकार का OTT बेनिफिट नहीं देता है, लेकिन इसमें 125Mbps स्पीड मिलती है और डेटा कोटा खत्म होने के बाद स्पीड 8Mbps रहती है।

नोट: जैसा कि हमने बताया, सभी प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं। हालांकि, प्लान्स की उपलब्धता राज्यों के हिसाब से अलग है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  8. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »